मप्र: दिल्ली जा रही यात्री बस सड़क पर खड़े डंपर से टकराई, तीन लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

मप्र: दिल्ली जा रही यात्री बस सड़क पर खड़े डंपर से टकराई, तीन लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

मप्र: दिल्ली जा रही यात्री बस सड़क पर खड़े डंपर से टकराई, तीन लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल
Modified Date: June 17, 2023 / 01:22 pm IST
Published Date: June 17, 2023 1:22 pm IST

मुरैना, 17 जून (भाषा) मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दिल्ली जा रही एक यात्री बस सड़क पर खड़े एक डंपर से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है।

मुरैना जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को बताया कि यह घटना सरायछौला थाना इलाके के बाबा देवपुरी मंदिर के पास शुक्रवार-शनिवार की रात हुई।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें बस चालक, एक बस यात्री और डंपर का हेल्पर शामिल हैं।

चौहान ने बताया कि इस हादसे में 10 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं रावत रावत नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में