Kashmiri Students Bhopal : ‘PG खाली करो…!’ राजधानी में 2 कश्मीरी छात्रों के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने DGP से की शिकायत

Ads

भोपाल के गांधी नगर की शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को कथित तौर पर धमकाने और PG खाली करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। छात्रों की शिकायत के बाद जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश DGP से हस्तक्षेप की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का वेरिफिकेशन किया और दोनों पक्षों को समझाइश दी।

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 10:18 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 10:18 PM IST

Kashmiri Students Bhopal :

HIGHLIGHTS
  • दो कश्मीरी छात्रों को PG खाली कराने का दबाव बनाने का आरोप
  • जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने DGP से की शिकायत
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से की पूछताछ और समझाइश

भोपाल : Kashmiri Students Bhopal :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी में दो कश्मीरी छात्रों को धमकाने और उनसे पीजी खाली कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ट्रूबा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी से पढ़ाई कर रहे हैं, जिनका चयन ‘प्रधानमंत्री स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम’ (PMSSS) के तहत हुआ है। छात्रों का आरोप है कि कॉलोनी के कुछ लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं और जबरन मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने DGP से की शिकायत

इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुहेमी ने मध्य प्रदेश के DGP से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को उनके क्षेत्रीय पृष्ठभूमि और मुस्लिम होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।

जाँच में जुटी पुलिस

संगठन ने पुलिस और जिला प्रशासन से मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने, छात्रों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने और उनकी पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने की मांग की है। दूसरी ओर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अधिकारियों को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का वेरिफिकेशन किया और दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी है।

इन्हें भी पढ़ें:

भोपाल में कश्मीरी छात्रों से जुड़ा मामला क्या है?

गांधी नगर की शांति होम्स कॉलोनी में रहने वाले दो कश्मीरी छात्रों ने आरोप लगाया है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है और PG खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।

मामले की शिकायत किससे की गई है?

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश के DGP से मामले में तत्काल हस्तक्षेप और छात्रों को सुरक्षा देने की मांग की है।

पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की?

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का वेरिफिकेशन किया और दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश दी है। मामले की जांच जारी है।