शहीद शंकर प्रसाद पटेल पंचतत्व में विलीन, 1 करोड़ की सम्मान निधि देगी शिवराज सरकार, एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार शहीद शंकर प्रसाद पटेल के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि देकर सम्मानित करेगी।

शहीद शंकर प्रसाद पटेल पंचतत्व में विलीन, 1 करोड़ की सम्मान निधि देगी शिवराज सरकार, एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: April 24, 2022 12:05 pm IST

सतना/भोपाल।  मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार शहीद शंकर प्रसाद पटेल के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि देकर सम्मानित करेगी। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं शहीद शंकर प्रसाद पटेल की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर ऐलान किया।

यह भी पढ़ें: चोरी का कबाड़ी खरीदने के आरोप में गिरफ्तार हुए कांग्रेस नेता सहित 4 आरोपी, 20 लाख से अधिक का कबाड़ जब्त

इसके पहले जम्मू आतंकी हमले में शहीद सतना के लाल शंकर प्रसाद पटेल को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम नौगवां में किया गया। बड़े बेटे संजय ने मुखाग्नि दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए दूर दराज से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भारत माता के जयकारे लगे।

यह भी पढ़ें:  गुंडे-बदमाशों के खिलाफ फुल स्पीड में ‘मामा’ का बुलडोजर, अवैध कब्जों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

तिरंगे में लिपटे शहीद को अंतिम विदाई देने जिले में जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्रतिनिधि बनकर पहुंचे। क्रेंद सरकार की तरफ से भी आतंक निरोधक मोर्चा के चेयरमैन मनजीत सिंह बिट्टा मौजूद रहे।

 


लेखक के बारे में