MLA Mukesh Malhotra News/ Image Credit: IBC24.in
MLA Mukesh Malhotra News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर ने राजनीतिक जगत में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित किया गया है। (MLA Mukesh Malhotra News) पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने याचिका दायर की थी। याचिका में मुकेश मल्होत्रा पर चुनावी हलफनामे में आपराधिक रिकार्ड की जानकारी छुपाने का आरोप है।
MLA Mukesh Malhotra News: यह फैसला रामनिवास रावत द्वारा दायर याचिका पर सुनाया गया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छुपाई थी। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद चुनाव को अमान्य करार देते हुए बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत, जो चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे, को विजयपुर से विधायक घोषित कर दिया। (MLA Mukesh Malhotra News) न्यायिक सूत्रों की मानें तो मुकेश मल्होत्रा को इस फैसले के खिलाफ ऊपर अदालत में अपील के लिए 15 दिनों का समय दिया है।
कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित https://t.co/v0JYjqoGsJ
— IBC24 News (@IBC24News) March 9, 2026
उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसके बाद मामला फिर से हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में आ गया था। साथ ही कोर्ट ने दोनों पक्षों की ओर से गवाही भी ली गई। याचिकाकर्ता रामनिवास रावत ने आरोप लगाया था, (MLA Mukesh Malhotra News) कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने नामांकन के समय अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छिपाई है।
रावत ने चुनाव को शून्य घोषित कर दोबारा मतदान कराने की मांग की थी और आरोप लगाते हुए कहा था कि, मल्होत्रा ने दो अलग-अलग हलफनामों में भिन्न जानकारी दी जो गंभीर निर्वाचन उल्लंघन है। वहीं मुकेश मल्होत्रा का कहना था कि, उनके द्वारा जो जानकारी दी गयी है वह सत्य है। उसमें गलती नही है, उन्हें हाईकोर्ट से न्याय की उम्मीद है।
इन्हे भी पढ़ें:-