Mohan Cabinet Meeting News: इस दिन होगी मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, इन लोगों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, कई अहम प्रस्तावों पर मुहर की संभावना

Mohan Cabinet Meeting News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है।

Mohan Cabinet Meeting News: इस दिन होगी मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, इन लोगों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, कई अहम प्रस्तावों पर मुहर की संभावना

Mohan Cabinet Meeting News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 10, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: May 10, 2026 9:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है।
  • मोहन कैबिनेट की यह अहम बैठक मंत्रालय में आयोजित की जाएगी।
  • कैबिनेट की बैठक में जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन करने के बाद मुहर लगाई जाएगी।

Mohan Cabinet Meeting News: भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। मोहन कैबिनेट की यह अहम बैठक मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। अब तक सामने आई जानकरी के अनुसार, सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन करने के बाद मुहर लगाई जाएगी। मोहन कैबिनेट की बैठक में कई अहम विकास प्रस्तावों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई लोगों के लिए राहत भरी खबर आ सकती है।

पिछली बैठक में लिए गए थे ये निर्णय

वहीं मंगलवार 05 मई 2026 को भी मोहन कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई थी। (Mohan Cabinet Meeting News) साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई थी। बैठक के बाद MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने फैसलों की जानकारी दी थी।

Mohan Cabinet Meeting News:  MSME मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया लगातार जारी हैं। 40% किसानों का गेहूं खरीदा जा चुका हैं। मध्यम और बड़े किसानों का भी गेहूं लगातार खरीदा जा रहा हैं। वैदिक काल गणना की घड़ी पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की थी। जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित की गई हैं। 9 से 13 जून तक इंदौर में ब्रिक्स का सम्मेलन होगा। (Mohan Cabinet Meeting News) जिसमें 21 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।। ये सम्मेलन कृषि कल्याण वर्ष को लेकर आयोजित किया जा रहा हैं। श्रमिको के लिए श्रम स्टार रेटिंग का नवाचार एमपी सरकार ने किया हैं। श्रम स्टार रेटिंग का एक फॉर्मूला बनाया हैं।

सीएम ने पीएम मोदी को कहा था धन्यवाद

Mohan Cabinet Meeting News:  मंत्री ने बताया कि सीएम ने भाजपा को बंगाल असम पुडुचेरी में ऐतिहासिक सफलता मिलने पर पीएम मोदी का विशेष धन्यवाद जताया था। मंत्रिमंडल ने झालमुड़ी खाकर खुशियां मनाई, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी झालमुड़ी। गेंहू उपार्जन का कार्य सफलता पूर्वक चल रहा है। अभी तक 41लाख MT गेंहू उपार्जित किया जा चुका है इसका 6520 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। 14 लाख 70 हजार किसानों का बुकिंग हुआ है।

जलूद (खरगोन) में इंदौर नगर निगम के लिए सोलर प्लांट लगाया गया है, ग्रीन बांड भी इसके लिए जारी किए। (Mohan Cabinet Meeting News) पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर कैबिनेट में चर्चा हुई है। दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के लिए 2442 करोड़ के प्रावधान को मंजूरी मिली है। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर मप्र व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन होगा। अध्यक्ष सीएम मोहन यादव होंगे।

8 विभागों के अलावा अशासकीय सदस्य भी बोर्ड में शामिल होंगे। जिला स्तर पर बोर्ड का गठन कर सदस्यों को किया शामिल जाएगा। 38555 करोड़ रु के विकास कार्यो को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। इलेक्ट्रॉनिक कलस्टर भोपाल के समीप बनाया जा रहा है। 1295 करोड़ की स्वीकृति हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.