MP News: मोहन सरकार की संवेदनशील पहल, लैंड पुलिंग को निरस्त कर किसानों की भावना का किया सम्मान
MP News: मोहन सरकार की संवेदनशील पहल, लैंड पुलिंग को निरस्त कर किसानों की भावना का किया सम्मान
MP Road Development Corporation Meeting/Image Credit: CG DPR
- सिंहस्थ आयोजन को दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय बनाने पर सहमति बनी
- किसानों और साधु-संतों के हितों को ध्यान में रखते हुए लैंड पूलिंग योजना निरस्त
- बैठक में बीजेपी पदाधिकारी, किसान संघ और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल रहे
भोपाल: MP News किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और उज्जैन के जनप्रतिनिधिगण और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर बैठक की गई। सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की गई।
MP News सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय करने के लिये हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी। साधु संतों, किसानों के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जायेगा। चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिये।
बैठक में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, किसान संघ की और से महेश चौधरी, कमल सिंह आँजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दाँगी बीजेपी संगठन की और से बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामन्त्री जगदीश पांचाल और आनंद खींची उपस्थित रहे. किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया गया।

Facebook


