Chhattisgarh High Court Acting Chief Justice: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक चीफ जस्टिस, अब ये सीनियर जज संभालेंगे जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी /image: Social Media
बिलासपुर। Chhattisgarh High Court Acting Chief Justice Sanjay Kumar Agrawal: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Chief Justice Ramesh Sinha Retirement) के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल (Justice Sanjay Kumar Agrawal) को हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग के अपॉइंटमेंट्स डिवीजन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Bilaspur High Court) के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति जस्टिस रमेश सिन्हा के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी हुई है। जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल (Justice Sanjay Kumar Agrawal Appointment) अब हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हाईकोर्ट में कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की।
Chhattisgarh High Court Acting Chief Justice Sanjay Kumar Agrawal उनकी सेवानिवृत्ति के बाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हो गया था। इसी के मद्देनजर जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है।
केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ( Justice Sanjay Kumar Agrawal Appointment) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।