MP Crime News: मध्य प्रदेश में फिर शर्मसार हुआ रिश्ता! चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ की ये घिनौनी हरकत, आधी रात को ही बुलानी पड़ी पुलिस

Ads

मध्य प्रदेश में फिर शर्मसार हुआ रिश्ता! चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ की ये घिनौनी हरकत, MP Crime News Vidisha Rape News

Maihar Rape Case / CREDIT : IBC24 / FILE

विदिशा। MP Crime News: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील अंतर्गत कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही 10 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

MP Crime News: पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता का हाल ही में सड़क दुर्घटना हो गई थी, जिसके चलते वे भोपाल में भर्ती हैं। उनकी मां भी वहीं मौजूद है। घर में मासूम बच्ची अपने दो भाइयों के साथ रह रही थी। इसी दौरान बच्ची घर के सामने रहने वाले अपने सगे चाचा को खाना देने गई थी। आरोप है कि चाचा ने बच्ची को पकड़कर पास की झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। बताया गया कि बच्ची का 12 वर्षीय भाई उसे बाहर ले जाते हुए देख चुका था। जब करीब एक घंटे बाद तक बहन वापस नहीं लौटी तो वह उसे खोजते हुए झाड़ियों तक पहुंचा, जहां घटना का पता चला।

इसके बाद उसने तत्काल पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने रात करीब 11 बजे पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अब स्थिर और पहले से बेहतर है।

इन्हें भी पढ़े:-