MP Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर और टैंकर की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 लोगों की हालत गंभीर
MP Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर और टैंकर की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 12 लोगों की हालत गंभीर

MP Indore Road Accident
इंदौर: MP Indore Road Accident मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक भीषण दुर्घटना हो गई। ट्रेवलर और एक बाइक एक टैंकर से टकरा गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MP Indore Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना मानपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ट्रेवलर में सवार लोग महाराष्ट्र के बेलगाम से महाकाल दर्शन के बाद लौट रहे थे। रास्ते में उनके वाहन ने तेज रफ्तार से चल रहे टैंकर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए एमवाय अस्पताल रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे हुआ। मानपुर क्षेत्र के भेरूघाट में स्थित एक मंदिर के पास यह दुर्घटना घटी। देर रात जब ट्रैवलर यात्रियों को लेकर तेज गति से नीचे उतर रही थी, तभी उसने एक बाइक को टक्कर मार दी और संतुलन खोते हुए सामने खड़े टैंकर (एमपी-09-एचजी-8024) से टकरा गई। ट्रैवलर (डीडी01एक्स 9889) में सवार सभी यात्री महाराष्ट्र के कर्नाटक गांव के रहने वाले है। सभी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के भेरूघाट में स्थित एक मंदिर के पास हुआ था।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Indore Road Accident: 6 people died in Indore road accident
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm