Raisen Murder Case: नदी किनारे गड़े धन निकालने गए थे चार लोग, तभी हुआ कुछ ऐसा कि एक युवक की हो गई खौफनाक मौत, रूह कंपा देगी ये वारदात…पढ़ें पूरी खबर
Raisen Murder Case: नदी किनारे गड़े धन निकालने गए थे चार लोग, तभी हुआ कुछ ऐसा कि एक युवक की हो गई खौफनाक मौत, रूह कंपा देगी ये वारदात...पढ़ें पूरी खबर
Raisen Murder Case: नदी किनारे गड़े धन निकालने गए थे चार लोग, तभी हुआ कुछ ऐसा कि एक युवक की हो गई खौफनाक मौत, रूह कंपा देगी ये वारदात...पढ़ें पूरी खबर
- रायसेन में लापता व्यापारी विजय जैन का शव नदी किनारे मिट्टी में दबा मिला
- पुलिस के अनुसार, गड़े धन (दफीना) की तलाश के दौरान तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर हत्या की गई
- पुलिस ने तांत्रिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सामान बरामद किए
रायसेन। Raisen Murder Case: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज के व्यापारी विजय जैन मर्डर मिस्ट्री को आखिकार पुलिस ने सुलझा ली है। दफीना (गड़ा धन) की लालच में तांत्रिक क्रिया के दौरान दी गई विजय जैन की बलि दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है विजय जैन करोड़पति थे इनके यहां कुछ साल पहले डकैती भी डाली गई थी। विजय जैन घर मे अकेले है शादी भी नही हुई थी सिर्फ एक बहन है जो विदिशा में रहती है।
मिली जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई को फरियादी द्वारा थाना गैरतगंज में सूचना दी गई कि विजय जैन बिना किसी को बताए घर से चला गया है। घर पर ताला लगा हुआ था तथा काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इस पर थाना गैरतगंज में गुमशुदगी दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी गैरतगंज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज परिचितों व मित्रों से पूछताछ से भी पूछताछ की गई ए।
कैसे खुला पूरा राज
Raisen Murder Case 13 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम परासिया के समीप नदी किनारे एक शव मिट्टी में दबा हुआ है, जिसका हाथ-पैर बाहर दिखाई दे रहा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर मिले कपड़ों का रंग सीसीटीवी फुटेज में विजय जैन द्वारा पहने गए कपड़ों से मेल खाता था। शव का उत्खनन कर परिजनों से शिनाख्त कराई गई, जिसमें मृतक की चप्पल, कपड़े, मोबाइल फोन तथा बायीं कृत्रिम पत्थर की आंख के आधार पर शव की पहचान विजय जैन के रूप में हुई। पुलिस ने एफएसएल, फिंगर प्रिंट एवं डॉग स्क्वॉड की टीम को घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया पुलिस को पता चला कि मृतक की अंतिम मुलाकात प्रहलाद साहू निवासी हिनोतिया खास से हुई थी।
नदी किनारे धन गड़े होने की थी आशंका
संदेही से पूछताछ करने पर उसने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक विजय जैन का परिचित था तथा दोनों के बीच दफीना निकालने को लेकर बातचीत होती रहती थी। आरोपी प्रहलाद साहू स्वयं तांत्रिक क्रियाएं करता था। उसके साथ करीम खान निवासी उड़दमऊ तथा उसका पुत्र टीकम साहू भी इस योजना में शामिल थे। आरोपियों को ऐसी आशंका थी की ग्राम परासिया नदी किनारे स्थित चबूतरे के पास गड़ा हुआ धन है।
कुल्हाड़ी से गर्दन पर किया वार
Raisen Murder Case इसके बाद तीनों ने योजना बनाकर 7 जुलाई को विजय जैन को गैरतगंज से अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर परासिया नदी के पास ले गए। वहां प्रहलाद साहू ने तांत्रिक अनुष्ठान प्रारंभ किया और कुछ देर बाद कहा कि धरती गर्म हो रही है, दफीना बलि मांग रहा है। इसके बाद तीनों ने मिलकर के विजय जैन के हाथ पैर पकड़ लिए और कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को नदी किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया और मौके से फरार हो गए। प्रहलाद साहू टीकम साहू करीम खान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी फावड़ा मोटरसाइकिल तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेजा गया।
ये भी पढ़ें
- Indore to Abu Dhabi Direct Flight: इंदौर से आबू धाबी का सफर हुआ आसान, आज सीएम मोहन करेंगे अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ, सिर्फ चंद घंटे में पहुंचेंगे विदेश
- एम्बाप्पे लगातार तीसरे विश्व कप फाइनल से चूके, ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में मेस्सी की बराबरी बरकरार
- France vs Spain Highlights: फ्रांस का सपना टूटा, एम्बाप्पे रहे फ्लॉप, स्पेन की विश्व कप फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Facebook


