Shajapur News: कुएं में तैर रही थीं 13 हिरणों की लाशें, देखकर ग्रामीणों के उड़ गए होश, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Shajapur News: मध्य प्रदेश के शुजालपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां एक कुत्ते से भागते हुए 13 हिरण कुएं में गिर गए और उनकी मौत हो गई।
Shajapur News/Photo Creadit: X
- मध्य प्रदेश के शाजापुर में 13 काले हिरण और एक कुत्ता कुएं में मृत मिले
- प्रारंभिक जांच में कुत्ते से बचने के दौरान हिरणों के कुएं में गिरने की आशंका
- वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराया, मामले की जांच जारी है
शाजापुर। Shajapur News: मध्य प्रदेश के शुजालपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां एक कुत्ते से भागते हुए 13 हिरण कुएं में गिर गए और उनकी मौत हो गई। कुत्ता भी उसी कुएं में गिर गया और उसकी भी जान चली गई। बताया जा रहा है कि मृत हिरणों में चार नर और नौ मादा शामिल हैं। शव सड़-गल चुके थे। जिससे आशंका है कि घटना एक-दो दिन पहले की है।
Shajapur News जानकारी के अनुसार, कालापीपल के पास खरदौनकलां गांव के एक खेत स्थित कुएं में 13 हिरण और एक आवारा कुत्ता मृत मिले हैं। जब खेत मालिक कीटनाशक का छिड़काव करने पहुंचे तो कुएं में तैरते लाशों को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्राणी होने से नियमानुसार, नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पहले पोस्टमार्टम कराया गया फिर अंतिम संस्कार किया गया।
A Tragic incident in Shujalpur, Madhya Pradesh: 13 deer fell into a well and died while fleeing a chasing dog. The dog also fell into the same well and met its end. A stark reminder of nature's harsh twists—neither the prey survived, nor the hunter. #MadhyaPradesh #Wildlife pic.twitter.com/LJ6TVIyg7P
— Gummalla Lakshmana (@GUMMALLALAKSHM3) July 8, 2026
मामले की जांच की जा रही है
Shajapur News वहीं, इस मामले में डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) हेमलता शाह का कहना है कि, “एक कुत्ता काले हिरणों के झुंड का पीछा कर रहा था। कुत्ते से भागते हुए काले हिरण कुएं में गिर गए। कुत्ता भी कुएं में गिर गया। हमने उन सभी को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम हो चुका है और सैंपल की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच से लगता है कि कुत्ते ने उनका पीछा किया और डर के मारे वे कुएं में गिर गए। मामले की जांच की जा रही है।
#WATCH | Madhya Pradesh: 13 blackbucks died after falling into a well while being chased by a dog in Shajapur.
Divisional Forest Officer (DFO) Hemlata Shah says, "A dog was chasing a herd of blackbucks. While running away from the dog, the blackbucks fell into a well. The dog… pic.twitter.com/cSdH2ZIkYF
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 8, 2026

Facebook


