Frog Marriage for Rain: छत्तीसगढ़ के इस जिले में नहीं हो रही बारिश! तो ग्रामीणों ने इंद्रेव को खुश करने के लिए किया ऐसा काम, देखने उमड़ी गांववालों की भीड़
Frog Marriage for Rain: छत्तीसगढ़ के इस जिले में नहीं हो रही बारिश! तो ग्रामीणों ने इंद्रेव को खुश करने के लिए किया ऐसा काम, देखने उमड़ी गांववालों की भीड़
Frog Marriage for Rain | Photo Credit: AI
- मेढ़क-मेढ़की का विवाह
- बारिश की कामना के लिए परंपरा निभाई गई
- इंद्रदेव को प्रसन्न करने की मान्यता
सूरजपुर: Frog Marriage for Rain सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्रामीणों ने पारंपरिक आदिवासी मान्यता के अनुसार मेढ़क और मेढ़की का विधि-विधान से विवाह कराया। बैंड-बाजा, बारात और ग्रामीणों की मौजूदगी में यह अनोखा विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ।
Frog Marriage for Rain मान्यता है कि जब लंबे समय तक बारिश नहीं होती, तब मेढ़क-मेढ़की का विवाह कराने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी वर्षा होती है। इस अनोखे आयोजन को देखने और इसमें शामिल होने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भी पहुंचे। प्रतापपुर विकासखंड के खूंशी इलाके में बारिश नहीं होने से चिंतित ग्रामीणों ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए मेढ़क और मेढ़की का विवाह कराया। शादी से पहले बाकायदा निमंत्रण दिया गया, बारात निकाली गई और ढोल-नगाड़ों व बैंड-बाजे के साथ पूरे उत्साह के बीच विवाह संपन्न कराया गया। ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस अनोखे आयोजन को पूरा किया।
ग्रामीणों के अनुसार यह परंपरा उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है उनका विश्वास है कि जब वर्षा नहीं होती। तब इस प्रकार का विवाह कराने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है। यही कारण है कि हर बार सूखे जैसी स्थिति बनने पर इस अनोखी परंपरा का पालन किया जाता है। वहीं अब ग्रामीणों को बारिश होने का इंतजार है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: इन 5 राशियों पर होगी छप्पर फाड़ पैसों की बारिश, जानें आज का अपना भविष्यफल
- Vande Bharat: चन्नी की बगावत… पंजाब में टूटेगा ‘पंजा’! विवाद के बीच प्रियंका की हुई एंट्री, प्रदेश में सीएम फेस या पीसीसी चीफ किस पर छिड़ी लड़ाई?
- IPS Officers New Posting Order: आ गया इन 3 IPS अफसरों को दिल्ली का

Facebook


