Narmadapuram News: ‘यौन शोषण के माध्यम से किया जा रहा धर्म परिवर्तन का षड़यंत्र’, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप
Narmadapuram News: 'यौन शोषण के माध्यम से किया जा रहा धर्म परिवर्तन का षड़यंत्र', राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप
Priyank Kanungo on Religious Conversion| Photo Credit: IBC 24 File
Priyank Kanungo on Religious Conversion: नर्मदापुरम। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रियंक कानूनगो ने पोस्ट कर, इटारसी में संचालित एक मिशनरी संस्थान पर आरोप लगाया और कहा कि यौन शोषण के माध्यम से धर्म परिवर्तन का षड़यंत्र किया जा रहा है।
Read more: BJP Sangathan Chunav 2024: 60 साल से अधिक उम्र के कार्यकर्ता नहीं बन पाएंगे जिला अध्यक्ष, संगठन चुनाव के लिए भाजपा ने तय की आयु की सीमा
प्रियंक कानूनगो ने कहा कि, नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में FIR नहीं कराई गई थी, क्योंकि उनका उद्देश्य धर्मांतरण था। मिलीभगत के कारण संस्था ने FIR नहीं लिखवाई। बता दें कि, 28 अक्टूबर को नर्मदापुरम में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद संस्था की कर्मचारी पर FIR दर्ज,पर संस्था के ऊपर कार्रवाई नहीं हुई।
Read more: Mahila ka Nahate hue Video : महिला का बनाया नहाते हुए वीडियो.. फिर देने लगे वायरल करने की धमकी, नहीं बनी बात तो कर दी ऐसी डिमांड..
पंचनामे की कॉपी शेयर करते हुए प्रियंक कानूनगो ने लिखा कि, दो दिन बाद लड़की के मिल जाने पर ग़ैरक़ानूनी ढंग से लड़की की सुपुर्दगी का बाक़ायदा एक पंचनामा बनाकर लड़की को उसी रेपिस्ट लड़के की बहन को सौंप दिया। 4 दिन बाद वह ईसाई लड़का उस हिंदू बच्ची को वहाँ से अपने घर ले गया और एक सप्ताह तक बंधक बनाकर लगातार उसका बलात्कार किया, पॉक्सो का मामला दर्ज हुआ है। इस पूरी घटना में नर्मदापुरम पुलिस ने मिशनरी संस्था को क्लीनचिट दे दी है।
Read more: Traffic Police Ki Gundagardi Ka Video: ट्रैफिक पुलिस की गुंडागर्दी… ऐसा काम नहीं करने पर बस कंडक्टर को थाने में किया बंद, बस मालिक से भी की बदतमीजी, देखें वीडियो
ट्रैफ़िकिंग का मामला होने के बावजूद चर्च की संस्था के विरुद्ध कोई मुकदमा नहीं बनाया और प्रशासन ने किंकर्तव्यविमूढ़ हो कर संस्था को हाई कोर्ट जा कर राज्य बाल आयोग द्वारा की जा रही कार्यवाही से बचने हेतु स्टे लेने का मौका भी दे दिया है। चर्च के टुकड़ों पर पलने वाले सारे एक्टिविस्ट/एनजीओ भी चुप्पी साधे हैं। प्रियंक कानूनगो ने सवाल उठाते हुए कहा कि, हिंदू लड़कियों के यौन शोषण की खुली छूट है क्या ?
यौन प्रलोभन और ग्रूमिग धर्मांतरण का ज़रिया हैं📌
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में ईसाई मिशनरियों द्वारा संचालित एक अनाथ आश्रम में रहने वाली एक निराश्रित हिंदू OBC बालिका को यौन शोषण के उद्देश्य से ग्रूम करके एक क्रिश्चियन लड़का वहाँ से किडनैप कर ले कर गया,धर्मांतरण के उद्देश्यपरक की… pic.twitter.com/B5mr9PUccd
— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) November 29, 2024

Facebook


