नर्मदापुरम: Satpura Tiger Reserve: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज से एक रोमांचक और दुर्लभ दृश्य सामने आया है, जहां एक बाघिन ने पानी पीने आए हिरण के शावक का शिकार कर लिया। यह पूरा घटनाक्रम जंगल सफारी पर आए पर्यटकों के कैमरों में कैद हो गया जो इन पलों के गवाह बने।
Satpura Tiger Reserve: घटना चूरना क्षेत्र के एक तालाब की है, जहां गर्मी के चलते वन्यजीव पानी की तलाश में आते हैं। इसी दौरान हिरण का एक शावक तालाब पर पानी पीने पहुंचा। पहले से ही घात लगाकर बैठी एक बाघिन ने अचानक हमला कर दिया और शावक को पानी से बाहर खींचते हुए जंगल की ओर ले गई। बाघिन के इस सटीक शिकार कौशल को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे।
Satpura Tiger Reserve: स्थानीय वन अधिकारियों के अनुसार यह बाघिन मछली के नाम से जानी जाती है जो चूरना क्षेत्र की प्रमुख टाइगर फैमिली की सदस्य है। इन दिनों टाइगर फैमिली के सदस्य जंगल में सक्रिय रूप से देखे जा रहे हैंऔर उनकी गतिविधियों में तेजी आई है।
Read More : Jio Eat Scam: सावधान.. ऑनलाइन खाना आर्डर करना पड़ सकता है महंगा, ये एक गलती खाली कर देगी आपका अकाउंट
Satpura Tiger Reserve: बढ़ती गर्मी के कारण जंगलों में स्थित जल स्रोतों पर वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ गई है जिससे शिकारी प्रजातियों को आसानी से शिकार मिल रहा है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारी लगातार पर्यटकों को सतर्कता बरतने और वन्यजीवों की गतिविधियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

