#IBC24Jansamwad Narsinghpur: एमपी में आधी आबादी को कैसे मिली पूरी आजादी? महिलाओं के मुद्दों पर आमने-सामने हुईं कांग्रेस और भाजपा नेत्रियां
#IBC24Jansamwad Narsinghpur: एमपी में आधी आबादी को कैसे मिली पूरी आजादी? महिलाओं के मुद्दों पर आमने-सामने हुईं कांग्रेस और भाजपा नेत्रियां
#IBC24Jansamwad Narsinghpur: इस साल के अंत में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सभी जनप्रतिनिधि का अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी दौरा शुरू हो गया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 के खास चुनावी कार्यक्रम जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। लगातार जनसंवाद के माध्यम से IBC24 नेता और जनता के बीच रूबरू हो रहे हैं।
#IBC24Jansamwad Narsinghpur: आपको बता दें कि यह कार्यक्रम आज यानी 23 अगस्त 2023 सोमवार को रविवार को दोपहर 12:55 0 बजे से शुरू हो गया है, जिसका सीधा प्रसारण IBC24 पर देखा जा सकता है। कार्यक्रेम की शुरुआत में पहले सेशन पर महिलाओं को मिल रहे सामाजिक न्याय योजना और लाडली बहना योजना से जुड़े सवाल किए गए। वहीं, दूसरे सेशन की शुरुआत करते हुए युवा नीति पर चर्चा किया गया। तीसरे सेशन में राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी से चर्चा की गई। इसके बाद शुरू हुई चौथे सेशन मध्यप्रदेश के संग्राम की। इस सेशन में मंच पर लाखन सिंह पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पं.नीरज दुबे, अध्यक्ष, नगर पालिका मौजूद रहे।
#IBC24Jansamwad Narsinghpur: इसी बीच पांचवे सेशन की शुरूआत हो चुकी है। जिसका नाम आधी आबादी पूरी आजादी पर चर्चा है। इस सेशन में हमारे अतिथि के तौर पर बीजेपी से साधना स्थापक एवं कांग्रेस से मौना गौरव जो कि जिला पंचायत सदस्य भी है। इस सेशन में आज विकास एवं लाडली बहना योजना, नारी सम्मान योजना की बात की गई।
कांग्रेस की मौना कौरव ने कहा कि अगर महिला को सम्मान देने की बात की जाए तो सबसे पहले महिलाओं को सम्मान देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। जिसने सबसे पहले इंदिरा पाटिल और प्रतिभा पाटिल को देश के भार संभालने का मौका दिया है।
इसके साथ ही बीजेपी नेता से जब पूछा गया की क्या कांग्रेस की सरकार आने के बाद लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी तो इस सवाल पर बीजेपी नेता साधना सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि ये एक संवैधानिक व्यवस्था होती है और संवैधानिक व्यवस्था में ऐसा नहीं होता कि दूसरी सरकार आए तो इसे बंद कर दे। जब साधना स्थापक ने कहा कि पूरे प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं तो इस सवाल पर मौना कौरव ने पलटवार करते हुए कई घटनाएं उदाहरण के तौर पर बताई जिसके बाद मंच पर माहौल गर्म हो गया।

Facebook


