Narsinghpur Woman Death News: पति और देवर मिलकर करता था घिनौना काम, तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, परिजन ने बताई पूरी करतूत

Narsinghpur Woman Death News: पति और देवर मिलकर करता था घिनौना काम, तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, परिजन ने बताई पूरी करतूत

Narsinghpur Woman Death News: पति और देवर मिलकर करता था घिनौना काम, तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम, परिजन ने बताई पूरी करतूत

Narsinghpur Woman Death News/Image Source: IBC24


Reported By: Pavan Kaurav,
Modified Date: February 2, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: February 2, 2026 2:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चाँदनी केस में नया मोड़
  • पति-देवर पर आरोप
  • पुलिस जांच घेरे में

नरसिंगपुर: Narsinghpur Woman Death News:  नरसिंगपुर जिले के गाडरवारा के मऊआखेड़ा निवासी 30 वर्षीय चाँदनी की संदिग्ध मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। चाँदनी की अचानक हुई मौत के बाद ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चाँदनी की शादी 10 साल पहले पनागर निवासी गुलज़ार कीर से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ पनागर में रह रही थी।

चाँदनी के पति-देवर पर गंभीर आरोप (Narsinghpur woman death)

मृतका की माँ और मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि चाँदनी के साथ ससुराल में लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी, जिसके चलते उसकी हत्या की गई है। चाँदनी अपने पीछे दो छोटी बेटियाँ और एक बेटा छोड़ गई है। मृतका के पिता हैमराज कीर, जो पेशे से मजदूर हैं, ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले आए दिन चाँदनी को परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। बेटी की संदिग्ध मौत के बाद पिता सदमे में हैं।

मौत पर मायके पक्ष का बड़ा आरोप (woman suspicious death News)

Narsinghpur Woman Death News:  मृतका की माँ रेवा बाई का रो-रोकर बुरा हाल है। बेसुध रेवा बाई ने चाँदनी के पति और देवर पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। चाँदनी के अन्य परिजन भी ससुराल वालों पर लंबे समय से प्रताड़ना करने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, गाडरवारा पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।