Prem Baisa Death Mystery: मशहूर कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत या साजिश? पिता और ये संत रडार पर, मोबाइल, कॉल डिटेल्स… SIT को मिला नया सुराग?
Prem Baisa Death Mystery: मशहूर कथावाचक प्रेम बाईसा की मौत या साजिश? पिता और ये संत रडार पर, मोबाइल, कॉल डिटेल्स... SIT को मिला नया सुराग?
Sadhvi Prem Baisa Death Mystery/Image Source: Prem Baisa
- जोधपुर में प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत,
- पिता और संत विरमनाथ SIT के रडार पर
- कॉल डिटेल्स–सोशल मीडिया खंगाल रही SIT
जोधपुर: Prem Baisa Death Mystery: जोधपुर में प्रेम बाईसा की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगातार जुटी हुई है। इस बीच प्रेम बाईसा के पिता और संत वीरमनाथ को पुलिस और एसआईटी द्वारा दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया। दिन के बाद रात में भी डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल की मौजूदगी में एसआईटी ने लंबी पूछताछ की। हालांकि दिन में पूछताछ के बाद वीरमनाथ ने बाड़मेर जाने की बात कही थी, लेकिन देर रात एक बार फिर पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया।
प्रेम बाईसा केस में आखिर क्या छिपा है? (Prem Baisa death case)
Prem Baisa Death Mystery: जोधपुर के एसीपी कार्यालय में डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। साध्वी के पिता वीरमनाथ को यहां बुलाकर पूछताछ की गई। मीडिया से बातचीत में डीसीपी विनीत बंसल ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पूरी टीम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता और मीडिया के मन में उठ रहे सभी सवालों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मृतका के बैकग्राउंड, उनके पिता के बैकग्राउंड, किसी तरह की दुश्मनी, रंजिश या मेडिकल नेग्लिजेंस जैसे सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
एक ही दिन में साध्वी के पिता से दो बार SIT पूछताछ (Sadhvi Prem Baisa Death Mystery)
डीसीपी ने बताया कि सीपी साहब के निर्देशानुसार आज पूरे मामले की समीक्षा की गई है। दोबारा एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और वहां से मिले महत्वपूर्ण तथ्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। मृतका के पिता के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है, जो इस जांच में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक ही दिन में दोबारा पूछताछ के सवाल पर, जब किसी तथ्य की पुष्टि या आगे जानकारी की आवश्यकता होती है, तो संबंधित व्यक्ति को फिर बुलाया जाता है। फिलहाल कोई भी शक के दायरे से बाहर नहीं है और किसी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। साथ ही यह भी कहा कि एसआईटी द्वारा किसी पर अनावश्यक दबाव या किसी प्रकार की हेराफेरी नहीं की जाएगी।
कॉल डिटेल्स-सोशल मीडिया खंगाल रही SIT (Prem Baisa case update)
Prem Baisa Death Mystery: पोस्टमार्टम को लेकर डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी तरह की बाहरी या आंतरिक चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मुख्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। वहीं पूछताछ के बाद साध्वी के पिता वीरमनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें केवल बातचीत के लिए बुलाया गया था और पुलिस की ओर से किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया। मोबाइल का पासवर्ड मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनसे किसी प्रकार का पासवर्ड नहीं मांगा गया है। वीरमनाथ ने बताया कि वे साध्वी की समाधि स्थल जाने वाले थे, इसी दौरान पुलिस ने एक बार मिलकर जाने का आग्रह किया, इसलिए वे कार्यालय पहुंचे। बातचीत के बाद वे समाधि स्थल के लिए रवाना हो गए।

Facebook


