Neemuch Police Suicide : 4 पन्ने, 2 नाम और एक खौफनाक अंत! प्रताड़ना से तंग आकर पुलिसकर्मी ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट ने खोला पूरा काला चिट्ठा

मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर आर.आई. और हेड कांस्टेबल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Neemuch Police Suicide : 4 पन्ने, 2 नाम और एक खौफनाक अंत! प्रताड़ना से तंग आकर पुलिसकर्मी ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट ने खोला पूरा  काला चिट्ठा

Neemuch Police Suicide/ Image Source : AI IMAGE

Modified Date: February 8, 2026 / 10:01 pm IST
Published Date: February 8, 2026 9:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या
  • चार पन्नों के सुसाइड नोट में आर.आई. और हेड कांस्टेबल पर प्रताड़ना के आरोप
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की

नीमच : Neemuch Police Suicide मध्यप्रदेश के नीमच जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहाँ पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने सुसाइड कर लिया है। मृतक ने चार पेज का सुसाइड नोट लिखकर आर.आई. और हेड कांस्टेबल पर प्रताड़ना के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव बरामद कर पोस्ट मोरटम के लिए भेजते हुए आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

आर.आई. और हेड कांस्टेबल पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

मिली जानकारी के अनुसार , मृतक पुलिसकर्मी की पहचान होशियार सिंह के रूप में हुई है।घटनास्थल से पुलिस ने 4 पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया है। Neemuch CRIME News इस सुसाइड नोट में मृतक होशियार सिंह ने अपनी मौत के लिए आर.आई. (RI) विक्रम सिंह और हेड कांस्टेबल प्रणव तिवारी को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट पर उसने दोनों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

सर्विस राइफल से खुद को मारी थी गोली

आपको बता दें की कुछ दिनों पहले शहडोल पुलिस लाइन में भी ड्यूटी के दौरान एक पुलिस आरक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी । मृतक आरक्षक की पहचान शिशिर सिंह राजपूत के रूप में हुई है थी जो मूल रूप से जबलपुर के निवासी थे।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.