BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bageshwar School Closed News: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया बड़ा फैसला, आदेश के उल्लंघन पर होगी तगड़ी कार्रवाई

कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया बड़ा फैसला, School Closed in Bageshwar District Due to Heavy Rain

Bageshwar School Closed News: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी, ऑरेंज अलर्ट के बीच लिया गया बड़ा फैसला, आदेश के उल्लंघन पर होगी तगड़ी कार्रवाई
Deepak Sahu
Published: 30 Jun 2026 | 8:08 pmModified: 01 Jul 2026 | 12:10 am

बागेश्वर। School Closed in Bageshwar उत्तराखंड में मानसून ने विधिवत दस्तक दे दी है। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में हुई झमाझम वर्षा से पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश और उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के मद्देनजर बागेश्वर जिला प्रशासन ने बुधवार 1 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

School Closed in Bageshwar राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने अवकाश संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई बुधवार को बंद रहेगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों और संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा नदी (Bageshwar School Closed)

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से सबसे बड़ी और डराने वाली खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद अलकनंदा नदी विकराल रूप धारण कर चुकी है। नदी अपने सामान्य बहाव को छोड़कर 20 से 25 मीटर तक फैल गई है। सभी घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं और नदी का रौद्र रूप लोगों में दहशत पैदा कर रहा है। अलकनंदा का उफान अब खतरे की घंटी बन चुका है। तेज बहाव के कारण नदी किनारे बने सभी घाट पानी में समा गए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी-नालों से दूर रहें और बिना जरूरत यात्रा न करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: School Closed in Bageshwar District Due to Heavy Rain

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am