शह मात The Big Debate: मिशन इन्वेस्टमेंट पर मध्यप्रदेश.. क्यों सवाल उठा रही कांग्रेस? मिले 8635 करोड़ रुपए के प्रस्ताव, आखिर निवेश नीति पर क्यों हो रही राजनीति?
मिशन इन्वेस्टमेंट पर मध्यप्रदेश.. क्यों सवाल उठा रही कांग्रेस? मिले 8635 करोड़ रुपए के प्रस्ताव, Opposition questions Mission Investment in Madhya Pradesh

भोपालः Madhya Pradesh Mission Investment मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मिशन निवेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में अहमदाबाद में आयोजित निवेश संवाद के दौरान मध्यप्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में 8 हजार 635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले। इन प्रस्तावों से 5 हजार 785 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। निवेश संवाद में गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, राजकोट और वडोदरा सहित प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से 500 से ज्यादा उद्योगपतियों, निवेशकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों को GIS 2027 का आमंत्रण भी दिया।
Madhya Pradesh Mission Investment निवेश संवाद में सभी उद्योगपतियों ने एमपी में निवेश को लेकर रुचि दिखाई। टोरेंट पावर लिमिटेड 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेगा। गोल्डक्रेस्ट सीमेंट 3,000 करोड़, एजियोस पॉलीफिल्म्स 2,500 करोड़ और गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड ने 1,200 करोड़ के निवेश की इच्छा जताई है। इसी तरह एरिस लाइफसाइंसेज लिमिटेड 500 करोड़ और राघव वूवन एलएलपी 250 करोड़ का निवेश करना चाहता है। मध्यप्रदेश में निवेश का अनुकूल माहौल है। इसके लिए प्रदेश में लगभग 19 हजार एकड़ में 48 नए इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जा रहे हैं। 5 लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़क नेटवर्क, 22 रेल जंक्शन, 8 एयरपोर्ट और 6 अंतर्देशीय कंटेनर डिपो समेत एक्सप्रेस-वे और हाईवेज का मजबूत नेटवर्क है। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में 34 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, इनमें से 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।नवीकरणीय ऊर्जा, पंप्ड हाइड्रो और बायोमास जैसी नीतियों से निवेश का रास्ता होने से इन क्षेत्रों में 7 लाख 19 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ हैं।
हालांकि विपक्ष सरकार के इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस ने सरकार से पूछा है कि अब तक कितना निवेश हुआ और कितने लोगों को रोजगार मिला। एक ओर सरकार का दावा है कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, रीजनल इंडस्ट्री समिट, CM की विदेश यात्राओं और रोड शो के परिणाम अब धरातल पर दिखने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष इन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल है कि सरकार की निवेश नीति पर राजनीति क्यों हो रही है?
https://www.youtube.com/watch?v=Pu2-2-bqncU
यह भी पढ़ेंः-
- Gorakhpur Doctor Suicide : 1.40 करोड़ की ठगी के बाद डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम! मौत से पहले सुसाइड नोट में खोला बड़ा राज
- Riddhi Thakkar Biker Accident: बस्तर आ रही मुंबई के महिला बाइकर की धमतरी में मौत.. अब सामने आया रिद्धि ठक्कर का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, आप भी देखें
- Machines For Small Farmers: छोटे किसानों के लिए वरदान हैं ये 5 मशीनें! खेती का काम होगा आसान
- Former Minister Anant Kumar Mishra: इस पूर्व मंत्री को दिखाया गया बाहर का रास्ता.. पार्टी के खिलाफ ही काम करने के लगे हैं गंभीर आरोप, एक्स पर किया पोस्ट
- NPS For Gig Workers: पेंशन की टेंशन खत्म! सिर्फ 99 रुपये हर महीने जमा करें और पाएं पेंशन का फायदा, PFRDA ने दी अहम जानकारी
- Sitapur Beta Bahu Beating : सास और देवर-देवरानी ने मिलकर बेटे-बहू पर बरपाया कहर! एक साथ मिलकर कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Opposition questions Mission Investment in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm