AD · 728×90Advertisement

NPS For Gig Workers: पेंशन की टेंशन खत्म! सिर्फ 99 रुपये हर महीने जमा करें और पाएं पेंशन का फायदा, PFRDA ने दी अहम जानकारी

NPS For Gig Workers: जोमैटो और स्विगी जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स के लिए पेंशन बचत का नया रास्ता खुला। अब वे नेशनल पेंशन यानी NPS से जुड़कर हर …

(NPS For Gig Workers/ Image Credit: AI-generated)

(NPS For Gig Workers/ Image Credit: AI-generated)

Chandrakant Dewangan
Published: 13 Aug 2026 | 3:52 pmModified: 13 Aug 2026 | 3:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. ₹99 से NPS में शुरुआत
  2. गिग वर्कर्स को पेंशन का विकल्प
  3. वर्कर या प्लेटफॉर्म दे सकता है योगदान
NPS For Gig Workers: जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, ओला, उबर और अर्बन कंपनी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े गिग वर्कर्स (NPS For Gig Workers) के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग का नया विकल्प सामने आया है। पेंशन फंड नियामक PFRDA ने 'NPS ई-श्रमिक' मॉडल के जरिए प्लेटफॉर्म वर्कर्स को नेशनल पेंशन सिस्टम से जोड़ने की व्यवस्था शुरू की है।

99 रुपये से शुरू हो सकता है योगदान

इस मॉडल की खासियत इसका लचीला योगदान है। PFRDA के अनुसार, प्लेटफॉर्म वर्कर NPS में 99 रुपये से योगदान (NPS For Gig Workers) शुरू कर सकता है। नियमों में योगदान की कोई तय न्यूनतम या अधिकतम सीमा नहीं रखी गई है। हालांकि, वर्कर और प्लेटफॉर्म आपसी सहमति से हर योगदान की न्यूनतम राशि तय कर सकते हैं।

वर्कर या कंपनी, दोनों दे सकते हैं पैसा

NPS ई-श्रमिक मॉडल में योगदान करने के कई विकल्प हैं। पैसा सिर्फ वर्कर दे सकता है, वर्कर और प्लेटफॉर्म मिलकर योगदान कर सकते हैं या प्लेटफॉर्म वर्कर की ओर से पूरा योगदान कर सकता है। इस तरह अनियमित या टास्क आधारित काम करने वाले लोगों के लिए भी रिटायरमेंट बचत शुरू करना आसान बनाया गया है।

अकाउंट खोलने के लिए KYC जरूरी

NPS अकाउंट खोलने की प्रक्रिया में वर्कर की KYC जानकारी ली जाएगी। इसमें नाम, पता, PAN, मोबाइल नंबर और बैंक खाते जैसी जानकारी शामिल होगी। आधार आधारित e-KYC या PFRDA की ओर से मंजूर अन्य तरीके से सत्यापन किया जा सकता है। वर्कर की सहमति के बाद Permanent Retirement Account Number यानी PRAN जारी किया जाएगा।

निवेश का विकल्प भी बदल सकेंगे

अकाउंट खुलने के शुरुआती चरण में प्लेटफॉर्म वर्कर (NPS For Gig Workers) के लिए निवेश योजना और पेंशन फंड का चयन कर सकता है। लेकिन बाद में वर्कर के पास इन विकल्पों को बदलने का अधिकार रहेगा। इस मॉडल में प्लेटफॉर्म कंपनियों को PFRDA के साथ अलग से रजिस्टर करने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय Point of Presence यानी PoP, प्लेटफॉर्म एग्रीगेटर्स के साथ समझौता करके वर्कर्स को NPS से जोड़ सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: गिग वर्कर्स NPS में सिर्फ ₹99 के योगदान से शुरुआत कर सकते हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: NPS for Gig Workers: No more pension worries! Deposit just ₹99 per month to avail pension benefits; PFRDA shares key details.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm
सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

30 Sept 2026 | 10:03 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm