Tikamgarh News: गाय मालिक ने बछड़े का सिर काटकर लटकाया गौशाला में, बजरंग दल के हंगामे के बाद सामने आई चौंकाने वाली वजह, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Tikamgarh News: गाय मालिक ने बछड़े का सिर काटकर लटकाया गौशाला में, बजरंग दल के हंगामे के बाद सामने आई चौंकाने वाली वजह, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Tikamgarh News/Image Credit : IBC24.in

Modified Date: February 2, 2026 / 01:38 pm IST
Published Date: February 2, 2026 1:38 pm IST

Tikamgarh News: टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद हर किसी के दिल में आक्रोश की आग भड़क उठी है। दरअसल। टीकमगढ़ में एक गौशाला के मालिक ने गाय के बछड़े का सिर काटकर गौशाला की दीवार पर टांग दिया। जब इस क्रूर घटना के बारे में बजरंग दल को (Tikamgarh News) पता चला तो, बजरंग दाल के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और चक्काजाम करते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस की टीम ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी ने इस वजह से काटा बछड़े का सिर

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना टीकमगढ़ शहर के बैकुंठ मोहल्ले की है। यहां गाय-भैंस पालने और दूध बेचने का धंधा करने वाले सत्येंद्र यादव की दूध देने वाली एक गाय के बछड़े की बीमारी से मौत हो गई। बछड़े की मौत के बाद गाय ने दूध देना बंद कर दिया था। इसके बाद सत्येंद्र यादव ने मरे हुए बछड़े का सिर काटकर गौशाला (Tikamgarh News) में लटका दिया। बछड़े का सिर लटकाने के बाद गाय ने फिर से दूध देना धुरु कर दिया था।

बजरंग दल ने किया जमकर हंगामा

वहीं, जब पड़ोसियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने बजरंग दाल के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता सत्येंद्र यादव के घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं बजरंग के कार्यकर्ताओं ने बछड़े का सिर सड़क पर रखकर चक्काजाम भी कर दिया। इन सब की जानकारी (Tikamgarh News) मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने नाकाबंदी हटा ली। पुलिस ने सत्येंद्र यादव के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और कहा है कि वे उसे गिरफ्तार करेंगे। गाय को भी सत्येंद्र यादव के घर से गौशाला भेज दिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.