Home » Madhya Pradesh » PM Modi inaugurated the Global Investors Summit in Madhya Pradesh
Global Investors Summit 2025: PM मोदी ने मध्यप्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का किया शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले- विकास के लिए लगातार आगे बढ़ रही हमारी सरकार
Ads
PM मोदी ने मध्यप्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का किया शुभारंभ, PM Modi inaugurated the Global Investors Summit in Madhya Pradesh
भोपालः Global Investors Summit 2025 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज देश-विदेश के उद्योगपतियों का जमावड़ा लगा हुआ है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित समिट की शुरुआत पीएम नरेन्द्र मोदी ने की। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की।
Global Investors Summit 2025 समिट को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानियों में से एक है। यहां आप सभी का स्वागत है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास में लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास की अवधारणा दी है। ये दर्शाता है हर क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। सीएम ने कहा कि भविष्य में निवेश की बड़ी संभावनाओं के साथ प्रदेश सरकार केंद्र के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। पर्यटन के सेक्टर में यहां का ईको सिस्टम भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
समिट के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 7 विभागीय सम्मेलन और 10 विशिष्ट सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख सत्रों में फार्मा एवं मेडिकल डिवाइस, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स, कपड़ा उद्योग, खाद्य प्रसंस्करण, कौशल विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, खनन, एमएसएमई, शहरी विकास और प्रवासी मध्यप्रदेश शामिल हैं।
Global Investors Summit 2025 का आयोजन कहां हो रहा है?
Global Investors Summit 2025 का आयोजन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हो रहा है।
Global Investors Summit 2025 का उद्घाटन किसने किया?
इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।
Global Investors Summit 2025 में कौन-कौन से सेक्टर प्रमुख हैं?
इस समिट में ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन), सोलर एनर्जी, टेक्सटाइल, फार्मा, मेडिकल डिवाइस, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी और पर्यटन जैसे सेक्टरों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
Global Investors Summit 2025 में कितने सत्र आयोजित किए जा रहे हैं?
इस समिट में 7 विभागीय सम्मेलन और 10 विशिष्ट सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न उद्योगों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
Global Investors Summit 2025 में निवेश को लेकर क्या संभावनाएं हैं?
मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुसार, मध्यप्रदेश में निवेश की असीम संभावनाएं हैं, और सरकार पर्यटन, अक्षय ऊर्जा, टेक्सटाइल और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है।