Today Live Breaking News and Updates 18 August 2026
Today Live Breaking News and Updates 18 August 2026 ग्वालियर-भिंड मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 22 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक ने लोडिंग वाहन में टक्कर मार दी। (Gwalior Road Accident Today) लोडिंग वाहन में 30 मजदूर सवार थे। हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छिमका चौराहे पर हुआ। मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश के लखमीपुर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और ग्वालियर के चिनोर से धान लगाने का काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे।