PM Modi MP Visit: बुधवार को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, देश के पहले पीएम मित्र पार्क के लिए करेंगे भूमिपूजन
PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार जिले में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे।

Chhattisgarh News/ Image Credit : X Handle
- 17 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी।
- पीएम मोदी धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन करेंगे।
- पीएम मोदी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का भी शुभारंभ करेंगे।
PM Modi MP Visit: भोपाल: मध्यप्रदेश 17 सितंबर को एक ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन करेंगे। यह पार्क वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास का नया अध्याय खोलने वाला साबित होगा। राज्य सरकार को भूमिपूजन से पहले ही 23 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। अब तक 91 कंपनियों को 1300 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित की जा चुकी है।
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का करेंगे शुभारंभ
PM Modi MP Visit: अनुमान है कि इस पार्क के स्थापित होने से 72 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का भी शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे समाज और परिवार की मजबूती सुनिश्चित होगी। आपको बता दें कि, 17 सितंबर में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है और ऐसे में पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा और भी खास माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi will be on Madhya Pradesh tour on Wednesday
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm