Rahul Gandhi Indore Visit: इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल गांधी, कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछें, देखिए लाइव वीडियो

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल गांधी, कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछें, Rahul Gandhi Indore Visit For Chhatro ki Goonj programme

Rahul Gandhi Indore Visit: इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल गांधी, कहा- सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछें, देखिए लाइव वीडियो
Modified Date: September 19, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: September 19, 2026 7:40 pm IST

इंदौरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों के साथ ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत की और शिक्षा व्यवस्था व छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। राहुल गांधी ने कहा कि इंदौर में उन्होंने तय किया है कि ऐसे छात्रों से बात की जाएगी, जो मौजूदा सिस्टम से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और उनके सवालों को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा, “स्टूडेंट्स सवाल पूछते हैं। स्टूडेंट्स नफरत नहीं करते, प्यार से बात करते हैं।”

राहुल गांधी ने कहा कि जो व्यक्ति सवाल पूछता है और प्यार से बातचीत करता है, वह अहंकारी नहीं होता। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग किसी दूसरी विचारधारा से डरते नहीं हैं और ईमानदारी से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने कहा कि सवाल पूछने और अपनी बात रखने की यह सोच ही देश के निर्माण में मदद करती है। राहुल गांधी के इस संवाद कार्यक्रम में छात्रों ने उनसे बातचीत की और अपनी बात रखी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के विचारों और उनकी समस्याओं को सामने लाना बताया गया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।