Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम
Raisen News: पानी भरने गई 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत, तैरती लाश देख कांप गए लोग, गांव में पसरा मातम
Raisen News/Image Credit:IBC24 File
- रायसेन के सगौर गांव में कुएं में डूबने से तीन बच्चियों की मौत
- पानी भरने गई बच्चियां नहाने के दौरान हादसे का शिकार हुईं
- अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
Raisen News: रायसेन जिले के सगौर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया है, यहां तीन बच्चियों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चियां पानी भरने के लिए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित कुएं पर गई थीं, जहां नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गईं
Raisen News रायसेन जिले की ग़ैरतगंज तहसील अंतर्गत पुलिस चौकी गढ़ी के ग्राम सगौर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे में तीन बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृत बच्चियों की पहचान राधा आदिवासी (12 वर्ष), अमृता आदिवासी (12 वर्ष) और तनु आदिवासी (13 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां सुबह करीब 11 बजे कुएं पर पानी भरने पहुंची थीं। इसी दौरान वे कुएं के पास नहाने लगीं। बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान बच्चियां कुएं के पास नहाने लगीं। इसी दौरान एक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और उसे बचाने के प्रयास में अन्य दोनों बच्चियां भी कुएं में उतर गईं। देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गईं।
घटना के समय साथ में मौजूद एक अन्य बच्ची (Raisen News) अमीना घबराकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद तीनों बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ग़ैरतगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें
- IPL 2026: Pakistan का ये खिलाड़ी खेल सकता है IPL! British नागरिकता के बाद बढ़ीं उम्मीदें |
- TS Singh Deo Statement: ‘घोड़े की सवारी अगर ठीक से नहीं होगी तो घोड़ा पटक देगा’ सियासी घमासान के बीच टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही ये बात
- Shahjahanpur Minor Rape News: आठ साल की मासूम को युवक ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जानकर परिजन भी रह गए हैरान

Facebook


