Rewa Minor Girl Rape Case: रिश्ते शर्मसार, 6 साल की मासूम को बड़े पापा ने ही बनाया हवस का शिकार, रुला देगी ये दरिंदगी की कहानी
Rewa Minor Girl Rape Case: शहर से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 6 वर्षीय मुस्लिम बच्ची के साथ बड़े पापा ने दरिंदगी की है।
Rewa Minor Girl Rape Case /Photo Credit: IBC24
Rewa Minor Girl Rape Case: एमपी के रीवा शहर से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 6 वर्षीय मुस्लिम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दरिंदा कोई और नहीं बल्कि रिश्ते में बड़े पिता ही निकला है। घटना के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है।
सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म
दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है, कल यानी गुरुवार को बच्ची ने बड़े पापा ने बहला फुसला कर बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इसी दौरान मासूम की अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद जब परिजनों को संदेह हुआ तो बच्ची ने पूरी आप बीती अपने मां को बताई। मां ने तत्काल आनन-फानन में थाना पहुंची जहां कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वहीं दूसरी तरफ बच्ची को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया शहर में 6 साल की मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें
- Raisen Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत, एक का सिर दो हिस्सों में बंटा… मंजर देख कांप उठे लोग
- Rajya Sabha Elections News: राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद
- Chhattisgarh New Bus Fare: छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि, अब जगदलपुर से रायपुर का वसूल रहे 1000 रुपए
- Jaggery Health Benefits: रोजाना गुड़ खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, सेहत रहेगी दुरुस्त, जानिए क्या है इसके स्वास्थ्य लाभ

Facebook


