Rajya Sabha Elections News: राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

Rajya Sabha Elections News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।

Rajya Sabha Elections News: राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

Rajya Sabha Elections News/ image source: meghupdates x handle

Modified Date: June 5, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: June 5, 2026 3:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
  • इस अवसर पर राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
  • अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्र विधानसभा सचिव एम के विशालाक्षी को सौंपे गए।

Rajya Sabha Elections News: बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। ‘विधान सौध’ में उनके नामांकन दाखिल करने के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और के सी वेणुगोपाल तथा राज्य सरकार के कई मंत्री मौजूद थे।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं खरगे

अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्र विधानसभा सचिव एम के विशालाक्षी को सौंपे गए। खरगे वर्तमान में राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं और (Rajya Sabha Elections News) संसद के उच्च सदन में उनका कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो रहा है। पार्टी ने कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए खरगे के अलावा पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को मैदान में उतारा है।

2024 खान को करना पड़ा था हार का सामना

Rajya Sabha Elections News: पवन खेड़ा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख हैं। मंसूर अली खान वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव बेंगलुरु सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि दोनों खेड़ा और खान बाद में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। (Rajya Sabha Elections News) राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आठ जून है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.