MP Janardan Mishra on Tobacco: ‘हम खुद तंबाकू खाते हैं तो दूसरों को क्या छोड़ने बोलेंगे…पहले गुटखा खाते थे’ तंबाकू निषेध दिवस पर भरे मंच से ये क्या बोल गए भाजपा सांसद
MP Janardan Mishra on Tobacco: 'हम खुद तंबाकू खाते हैं तो दूसरों को क्या छोड़ने बोलेंगे...पहले गुटखा खाते थे' तंबाकू निषेध दिवस पर भरे मंच से ये क्या बोल गए भाजपा सांसद
MP Janardan Mishra on Tobacco: 'हम खुद तंबाकू खाते हैं तो दूसरों को क्या छोड़ने बोलेंगे...पहले गुटखा खाते थे' तंबाकू निषेध दिवस पर भरे मंच से ये क्या बोल गए भाजपा सांसद / Image: IBC24 Original
- रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने मंच से स्वीकार किया कि वह अब भी तंबाकू का सेवन करते हैं
- सांसद ने कहा, "हम खुद ही तंबाकू खाते हैं तो हम क्या बोलें, हम बोलने के अधिकारी नहीं
- जनार्दन मिश्रा ने संकल्प लिया कि वह धीरे-धीरे तंबाकू की आदत छोड़ेंगे
रीवा: MP Janardan Mishra on Tobacco शहर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस एवं रेडिएशन अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक निजी अस्पताल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांसद ने मंच से स्वीकार किया कि वह स्वयं तंबाकू का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा, हम खुद ही तंबाकू खाते हैं तो हम क्या बोलें, हम बोलने के अधिकारी नहीं हैं।
‘हम खुद तंबाकू खाते हैं’ सांसद जनार्दन मिश्रा
MP Janardan Mishra on Tobacco सांसद ने बताया कि उन्होंने कई बार तंबाकू छोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि पहले वह गुटखा खाते थे, जिसे छोड़ दिया। इसके बाद पान के साथ जर्दा मसाला खाने लगे। पान छोड़ने के बाद अब केवल दो बार तम्बाकू का सेवन करते हैं। जनार्दन मिश्रा ने कहा कि वह दिन में सिर्फ दो बार तंबाकू खाते हैं, एक बार सुबह और एक बार रात में। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान संकल्प लेते हुए कहा कि आज से प्रेरणा लेंगे, सुबह वाला शायद पूरा बंद हो जाए और अगले साल तक रात वाला भी बंद कर देंगे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सांसद का यह स्पष्ट और बेबाक बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे उनकी ईमानदार स्वीकारोक्ति बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग जनप्रतिनिधियों से नशामुक्ति के प्रति अधिक जिम्मेदार संदेश देने की बात कह रहे हैं।
31 मई को मनाय जाता है विश्व तंबाकू दिवस
बता दें कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल 31 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान, स्वास्थ्य जोखिमों (जैसे कैंसर और फेफड़ों की बीमारियां) और तंबाकू कंपनियों की भ्रामक रणनीतियों के प्रति जागरूक करना है।
ये भी पढ़ें
- Today’s Live Breaking News 1 June: CBI कर रही त्विषा की मौत की जांच, क्या मिलेगा इंसाफ? हो रहा क्राइम सीन रिक्रिएशन
- Raipur RCB IPL 2026 Celebration : लंबे इंतजार के बाद मिली जीत का जश्न, राजधानी के चौक-चौराहों पर फैंस ने निकाला विजय जुलूस, गूंजे RCB के नारे
- Durg Janpad CEO Suspended: “तेरे को जो करना है कर ले”… भाजपा नेता से विवाद करने वाले जनपद CEO पर बड़ा एक्शन, सीएम साय बोले- जनता से अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं

Facebook


