Damoh looteri Dulhan: शादी के बाद माथा पीटने लगा दूल्हा! बहन के साथ मिलकर कर गई ये खौफनाक कांड, सदमे में आया पूरा परिवार
शादी के बाद माथा पीटने लगा दूल्हा! बहन के साथ मिलकर कर गई ये खौफनाक कांड, looteri Dulhan Giraftar in Damoh District
looteri Dulhan Giraftar. Image Source- IBC24 Archive
दमोह। looteri Dulhan Giraftar मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की सागर नाका चौकी पुलिस ने फर्जी शादी कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य इसी तरह के मामले में पहले से जेल में बंद है।
looteri Dulhan Giraftar पुलिस के अनुसार बांसा तारखेड़ा निवासी रामकौशल विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम के नर्मदा पटेल और जैसीनगर थाना क्षेत्र के कनेरा निवासी नीरज पटेल व मालती पटेल ने उसकी शादी जबलपुर निवासी खुशबू राजपूत से 20 अप्रैल को रानगिर मंदिर में कराई थी। शादी के नाम पर उससे 1.70 लाख रुपये नकद और करीब 2.40 लाख रुपये के जेवर लिए गए।
शादी के तीन दिन बाद मालती पटेल दुल्हन की बहन बनकर खुशबू को अपने साथ ले गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी और उससे कोई संपर्क भी नहीं हो सका। ठगी का संदेह होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह द्वारा कई राज्यों में इसी तरह फर्जी शादियां कर लोगों से ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी गिरोह द्वारा राजस्थान के कोटा में भी एक फर्जी विवाह कराने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
- Gwalior Minor Girl Murder: शादी के लिए नहीं मानी गर्लफ्रेंड तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में झाड़ियों में मिली अनन्या की लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- Zomato Ban Analog Dairy Product: जोमैटो में अब नहीं मिलेंगी ये चीजें, कंपनी ने बिक्री पर लगाया बैन, नियम नहीं मानने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
- Prayagraj Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में मौत का धमाका, खत्म हो गई कई जिंदगियां, भयानक विस्फोट से दहल उठा पूरा इलाका, देखें वीडियो
- Ujjain Kinnar Aghori Video Viral: किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो
- Kangna Sharma Hot Pics: कंगना शर्मा ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, आप भी देखें यहां
- BJP Working Committee Meeting: कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा, कार्यसमिति की बैठक में लिया गया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. यादव ने कही ये बात

Facebook


