MP Dengue Malaria Cases : MP के इस जिले में डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा! 15 नए केस से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने बताया हर हफ्ते क्या करें

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। हाल ही में डेंगू के 5 और मलेरिया के 10 नए मामले सामने आए हैं। विभाग ने लार्वा सर्वे और दवा छिड़काव तेज करने के साथ लोगों से हर सप्ताह ड्राई डे मनाने की अपील की है।

MP Dengue Malaria Cases : MP के इस जिले में डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा! 15 नए केस से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने बताया हर हफ्ते क्या करें

MP Dengue Malaria Cases / Image Source : FILE

Modified Date: August 31, 2026 / 06:57 pm IST
Published Date: August 31, 2026 6:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंदसौर में डेंगू के 5 और मलेरिया के 10 नए मामले सामने आए
  • स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में लार्वा सर्वे और छिड़काव तेज किया
  • लोगों से हर सप्ताह ड्राई डे मनाने और जमा पानी साफ करने की अपील

मंदसौर: MP Dengue Malaria Cases :  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में हाल ही में डेंगू के 5 और मलेरिया के 10 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित इलाकों में रोकथाम अभियान तेज कर दिया है।

हर हफ्ते ड्राई डे मनाने की अपील

बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लार्वा सर्वे और दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। Malaria Diagnosis अधिकारियों और डॉक्टरों ने नागरिकों से अपील की है कि वे हर सप्ताह एक दिन ‘ड्राई डे’ के रूप में मनाएं और अपने घरों के आसपास कूलर, गमले व पानी की टंकियों में रुके हुए पानी की नियमित सफाई करें ताकि मच्छर का लार्वा न पनप सके।

अस्पताल में इलाज करने की सलाह

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सख्त सलाह दी है कि बुखार या कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से कोई भी दवा न लें और तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच कराएं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि मामलों को और बढ़ने से रोका जा सके।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.