Ranger Caught with Girlfriend: होटल में गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करते पकड़ाए रेंजर साहब, अचानक आ धमकी पुलिस वाली पत्नी, कमरे में दोनों मिले ऐसी हालत में, वीडियो वायरल

Ranger Caught with Girlfriend: होटल में गर्लफ्रेंड के साथ अय्याशी करते पकड़ाए रेंजर साहब, अचानक आ धमकी पुलिस वाली पत्नी, कमरे में दोनों मिले ऐसी हालत में, वीडियो वायरल

Modified Date: June 16, 2026 / 02:31 pm IST
Published Date: June 16, 2026 2:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेंजर को उनकी पत्नी ने होटल में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया
  • होटल के कमरे में शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

रीवा: Ranger Caught with Girlfriend एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के आज के समय में आम बात हो गई है। आए दिन एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के चलते तलाक और मर्डर की खबरें सामने आ रही है। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के रीवा से सामने आया है, जहां वन विभाग के रेंजर को उनकी पुलिस वाली पत्नी ने दूसरी युवती के साथ रंगरलियां मनाते रंगे ​हाथों पकड़ा है। इसके बाद होना क्या था? पति-पत्नी और वो का तमाशा चालू हो गया। होटल से लेकर बीच सड़क तक जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

होटल में अय्याशी करते पकड़ाए रेंजर

Ranger Caught with Girlfriend मिली जानकारी के अनुसार मामला रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस वाली पत्नी ने अपने रेंजर पति को अय्याशी करते रंगे हाथों पकड़ा है। सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि होटल के कमरे का दरवाजा खुलते ही सामने रेंजर साहब थे और कहने लगते हैं कि अंदर कोई नहीं है। लेकिन जैसा की फिल्मों में होता है बाथरूम का दरवाजा खोलने दूसरी महिला प्रकट हो गई। महिला को सामने देख पत्नी आग बबूला हो गई और युवती के साथ मारपीट करने लगी।

होटल से रोड तक हंगामा

गर्लफ्रेंड की पिटाई देखकर तत्काल रेंजर साहब लपकते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं वो अपनी पत्नी के साथ भी हाथापाई करने लगते हैं। लेकिन सामने सौतन को देख पत्नी भी किसी के काबू में नहीं थी। इस दौरान महिला मौका पाते ही एक ट्रक में बैठकर महिला फरार हो गई। निजी होटल से शुरू हुई पति-पत्नी और वो की कहानी अब थाने तक पहुंच गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"