Sagar Road Accident: 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद एक और भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर से कई लोगों की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Sagar Road Accident: 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद एक और भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर से कई लोगों की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Sagar Road Accident: 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद एक और भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर से कई लोगों की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त /image: IBC24 File
- बस-कार की भीषण भिड़ंत
- 3 लोगों की दर्दनाक मौत
- बस गड्ढे में पलटी
सागर। Sagar Road Accident: एमपी के आगर मालवा में नाले में कार बह जाने से 8 श्रद्धालुओं की मौत के बाद अब अब सागर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां यात्री बस और कार की जोरदार भिड़ंत में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। टक्कर के बाद यात्री बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
Sagar Bus Car Accident: अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
घटना बहरिया थाना क्षेत्र में सीएनजी पंप के सामने की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हरियाणा पासिंग अर्टिगा कार सीएनजी पंप से गैस भरवाने के बाद चौराहे की तरफ आ रही थी। इसी दौरान दमोह की तरफ से सागर आ रही सूत्र सेवा कंपनी की यात्री बस से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायलों सहित बस में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
MP Road Accident: कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Sagar Road Accident पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान शिवम मखीजा, गोलू उर्फ शुभम और विकास उर्फ विक्की मखीजा, निवासी जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में की है। हादसे की सूचना मिलते ही सागर एसपी अनुराग सुजानिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। हादसा किस वजह से हुआ और दोनों वाहनों की गति कितनी थी, इसकी जांच की जा रही है।
नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 की मौत
आगर मालवा के नलखेड़ा (Nalkheda Accident) में कार नाले में बहने से उसमें सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुषों शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार, ये दर्दनाक हादसा मां बगलामुखी मंदिर के पास हुई है, बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर (Baglamukhi Temple Accident) में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान बरसाती नाले को पार करते समय उनकी कार पानी की तेज बहाव में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान शुरू किया गया। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुषों शामिल है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें
- Agar Malwa Accident: नाले में बही श्रद्धालुओं की कार, 8 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?
- Chhattisgarh Junior Doctor Strike: छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का ऐलान, प्रदेशभर के अस्पतालों में लटकेगा ताला! जानिए क्या है एसोसिएशन की मांगे?
- Raipur ChakuBaji News: रायपुर में फिर खूनी खेल, झांकी से लौट रहे दो युवकों को चाकुओं से गोदा, इलाके में सनसनी
- Pakistan Mosque Attack: जुमे की नमाज पढ़ रहे थे लोग, तभी आया मौत का मंजर, कई पुलिसकर्मियों समेत 21 की दर्दनाक मौत…मस्जिद में मची चीख-पुकार

Facebook


