सवाल आपका है

Obscene Act in Sagar: सरेआम कपड़े उतारकर कर रहा था अश्लील हरकत! महिलाएं सबूत लेकर पहुंचीं कलेक्ट्रेट, मचा हड़कंप

Obscene Act in Sagar | Image Source | IBC24

Obscene Act in Sagar | Image Source | IBC24

सागर: Obscene Act in Sagar: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चकराघाट वार्ड के सरवैया मार्ग से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति खुलेआम अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि यह व्यक्ति महिलाओं को देखकर सरेआम कपड़े उतार देता है और गंदे इशारे करता है जिससे पूरे क्षेत्र की महिलाएं और परिवारजन बेहद परेशान हैं।

Read More : CG DMF Scam Update: DMF घोटाले में बड़ी कार्रवाई! EOW ने पेश की 6 हजार पन्नों की चार्जशीट, रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत 9 आरोपी नामजद

Obscene Act in Sagar: जानकारी के अनुसार लगभग 40 वर्षीय बलवीर सिंह राजपूत नामक यह व्यक्ति लगातार वार्ड में इस तरह की अशोभनीय गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वह न केवल महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करता है बल्कि राह चलते लोगों के साथ गाली-गलौच भी करता है। बलवीर सिंह की इस हरकत से न सिर्फ महिलाएं बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं।

Read More : Satna News: जंगल में घूम रहे हैं हथियारों से लैस 5-6 संदिग्ध, एक महिला भी शामिल, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Obscene Act in Sagar: इस समस्या से तंग आकर आज चकराघाट वार्ड के सैकड़ों नागरिकों ने सागर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में भाग लिया और कलेक्टर को फोटो व वीडियो साक्ष्यों के साथ शिकायत सौंपी। वार्डवासियों ने मांग की कि बलवीर सिंह पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और वार्ड का माहौल दोबारा सामान्य हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विषय में कई बार मौखिक रूप से पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब जब स्थिति असहनीय हो गई है तो उन्होंने प्रशासन से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

Exit mobile version