Madhya Pradesh Honey Trap Case: होटल का कमरा और हुस्न का जाल, इंस्टाग्राम वाली दोस्त ने युवक को नग्न कर बनाया वीडियो, फिर जो हुआ उसे सुनकर उड़ जाएंगे होश

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक हनी ट्रैप मामले ने सनसनी मचा दी। युवती ने युवक को होटल में बुलाकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की, 56 हजार रुपये वसूले और उसका नग्न वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर गहन जांच शुरू की है।

Madhya Pradesh Honey Trap Case:  होटल का कमरा और हुस्न का जाल,  इंस्टाग्राम वाली दोस्त ने युवक को नग्न कर बनाया वीडियो, फिर जो हुआ उसे सुनकर उड़ जाएंगे होश

Madhya Pradesh Honey Trap Case / AI GENERATED

Modified Date: February 4, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: February 4, 2026 11:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मैहर में हनी ट्रैप मामले में युवती और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया।
  • आरोपियों ने युवक से 56 हजार रुपये वसूले और नग्न वीडियो बनाया।
  • पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है; मास्टरमाइंड विक्की पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ हनी ट्रैप जैसी वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक युवती ने युवक को होटल में बुलाकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की और 56 हजार रुपये वसूल लिए। इतना ही नहीं, युवती ने युवक का नग्न वीडियो भी बना लिया। Madhya Pradesh Honey Trap Case इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

 युवक का नग्न वीडियो भी बनाया


मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर युवक को मिलने के लिए कमरे में बुलाया और उसे अपने जाल में फंसा लिया। Madhya Pradesh Honey Trap Case आरोप है कि लड़की ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर फोन-पे के जरिए उससे 56 हजार रुपये वसूल किए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक का नग्न वीडियो भी बना लिया और उसे सुबह करीब 10 बजे से रात 1 बजकर 30 मिनट तक कमरे में बंद रखा।

पूरे मामले का मास्टरमाइंड युवक


इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीआई अनिमेष द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड विक्की नामक युवक है, जिसके खिलाफ पहले से ही 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और जिस पर जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.