BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Satna Gangrape Case: दिनदहाड़े महिला का अपहरण, 11 दरिंदों ने एक-एक कर मिटाई हवस, फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया ये काम

दिनदहाड़े महिला का अपहरण, दरिंदों ने एक-एक कर मिटाई हवस…Satna Gangrape Case: Woman kidnapped in broad daylight, the criminals satisfied

Satna Gangrape Case | Image Source | IBC24

Satna Gangrape Case | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 26 Jun 2025 | 2:00 pmModified: 26 Jun 2025 | 2:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. सतना: अपहरण और गैंगरेप के दो मामलों में बड़ा खुलासा,
  2. पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार,
  3. महिला से दरिंदगी का वीडियो बना किया ब्लैकमेल

सतना : Satna Gangrape Case:  मैहर पुलिस ने बुधवार शाम अपहरण और सामूहिक बलात्कार के दो गंभीर मामलों का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन मामलों में एक अपचारी बालक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो, दो मोटरसाइकिल, लूटे गए मोबाइल और सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Read More : Botad MLA Umesh Makwana Resigns: उपचुनाव में मिली जीत के जश्न के बीच 'आप' को जोरदार झटका, दिग्गज विधायक ने सभी पदों से दिया इस्तीफा 

Satna Gangrape Case:  दरसल 23 जून को अमरपाटन थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव से अरविंद लोनी उर्फ कान्हा का कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा स्कॉर्पियो वाहन में अपहरण कर लिया गया। ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं के साथ आए युवक अमित कुशवाहा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक मैहर ने अमरपाटन, रामनगर, ताला, देहात एवं मैहर थानों की संयुक्त 5 टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और स्वयं पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस द्वारा अरविंद लोनी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया गया।

Read More : Etawah Bus Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी डबल डेकर बस.. इतने यात्रियों की मौत, 50 लोग घायल, मची चीख पुकार 

Satna Gangrape Case:  पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अपहरणकर्ता पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 8 दिन पहले वह अपने साथी अजय उर्फ कल्लू और एक महिला के साथ पपरा पहाड़ की ओर गए थे। जंगल में ग्राम धौसड़ा के पास बंटी सिंह और उसके तीन साथियों ने उन्हें लूट लिया और महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। वीडियो और मोबाइल वापस लेने के लिए 23 जून को पुष्पेंद्र अपने साथियों के साथ कुम्हारी गया था, जहां अरविंद लोनी को जबरन साथ लाया गया और इस पूरे घटनाक्रम में अपहरण व लूट की घटना घटित हुई। उसी महिला ने ताला थाने पहुंचकर अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर बंटी सिंह, पुष्पेंद्र कुशवाहा, अजय कुशवाहा समेत 6 लोगों पर सामूहिक बलात्कार, लूट, धमकी व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

Read More : MPPSC Notification 2025: सरकारी नौकरी की बहार.. राज्य में होगी 72 डिप्टी कलेक्टर और 51 DSP के पदों पर भर्तियां, शुरू कर लें अभी से तैयारी

Satna Gangrape Case:  अपहरण मामले में पुलिस ने पुष्पेंद्र कुशवाहा, बलराम यादव उर्फ जैकी, अमित कुशवाहा, विष्णु उर्फ बंटी कुशवाह, ललन उर्फ खेलन उर्फ अखिलेश कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा,ह डीग्णु कुशवाहा और प्रकाश कुशवाहा आरोपी बनाया है। वहीँ गैंगरेप मामले में अरविंद लोनी उर्फ कान्हा, मंगेश लोनी और एक अपचारी बालक को आरोपी बनाया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सम्बंधित गैंग रेप मामले में अन्य शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: गैंगरेप मामले में कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें अरविंद लोनी, मंगेश लोनी और एक अपचारी बालक शामिल हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Satna Gangrape Case: Woman kidnapped in broad daylight, the criminals satisfied their lust one by one, then did this after making an obscene video

शहर की खबरें
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm