Shivpuri News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री में मारा छापा, 1 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त

Shivpuri News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री में मारा छापा, 1 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त

Shivpuri News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री में मारा छापा, 1 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त

Shivpuri News

Modified Date: February 12, 2024 / 11:24 am IST
Published Date: February 12, 2024 11:24 am IST

शिवपुरी। Shivpuri News:  शिवपुरी की करैरा पुलिस ने कस्बे के बीचों-बीच एक मकान में चल रहे नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कर वहां से एक करोड़ 25 लाख रुपए की शराब एवं शराब बनाने की सामग्री जब्त कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली की करैरा जेल के सामने नकली शराब बनाने का अवैध कारखाना संचालित है।

Read More: Mahadji Scindia Death Anniversary: महादजी सिंधिया की पुण्यतिथि आज, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद

Shivpuri News:  उक्त सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जेल के सामने शंकर यादव के मकान पर पीछे की तरफ आठ व्यक्ति एक कमरे में अवैध रूप से ओपी शराब से देसी मदिरा प्लेन शराब के क्वार्टर बना रहे थे। कुछ लोग क्वार्टर में शराब भर रहे थे तथा कुछ लोग शराब के क्वाटरों को शील चिपकाकर कागज के कार्टूनों में पैक कर रहे थे। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल हो गया, जबकि पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं पुलिस ने शराब बनाने की सामग्री को जब्त कर लिया है जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख बताई जा रही है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में