सवाल आपका है

जल्द ही भारत आएगा सृष्टि शर्मा का पार्थिव शरीर.. रूस में एक्सीडेंट के दौरान हुई मौत, MP सरकार ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

CG Murder News

भोपाल। मध्य प्रदेश के मैहर की रहने वाली MBBS छात्रा सृष्टि शर्मा का रूस में सड़क हादसे में निधन हो गया है। अपनी बेटी को खोने की भयानक खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत के बाद परिजनों ने सृष्टि के अंतिम दर्शन के लिए शव भारत लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है।

read more : Mysore-Darbhanga Express Accident Helpline Number : मालगाड़ी से टकराई दरभंगा एक्सप्रेस.. कई लोग हुए जख्मी, रेल मंत्रालय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

केन्द्रीय विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर गृह सचिव मध्यप्रदेश गौरव राजपूत ने सचिव केन्द्रीय विदेश मंत्रालय को रूस से कु. सृष्टि की पार्थिव देह को मैहर लाने के लिये आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिये पत्र लिखकर अनुरोध किया है। पत्र में उल्लेख किया है कि रूस में अध्ययनरत कु. सृष्टि शर्मा की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई है। कु. सृष्टि का गृह निवास मैहर की पुरानी बस्ती के रहीम चौक में है। उनके पिता डॉ. रामकुमार शर्मा को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु के संबंध में सूचित किया गया है। डॉ. शर्मा का सम्पर्क सूत्र 9827675652 और सृष्टि की माता श्रीमती ममता शर्मा का सम्पर्क सूत्र 9424695470 है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Exit mobile version