PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
PNG Drive 3.0 Scheme: देशभर में सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दे रही है। मिडिल ईस्ट संकट के बाद रोजाना करीब 10,000 से अधिक नए …

(PNG Drive 3.0 Scheme/Image Credit: AI-generated)
- PNG Drive 3.0 आज से होगा शुरू
- रोज 20,000 कनेक्शन का लक्ष्य
- LPG से PNG शिफ्टिंग पर जोर
नई दिल्ली: PNG Drive 3.0 Scheme: अक्टूबर की शुरूआत के साथ देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं, जिनमें LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी भी शामिल हैं। इसी बीच सरकार PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए PNG Drive 3.0 शुरू कर रही है। इस अभियान (PNG Drive 3.0 Scheme) का मुख्य लक्ष्य हर दिन करीब 20,000 नए पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन जोड़ना है। सरकार इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा घरों और कारोबारों तक पाइपलाइन वाली गैस पहुंचाना चाहती है।
LPG से PNG की ओर बढ़ेगा रुख
PNG Drive 3.0 के जरिए LPG से PNG में बदलाव को तेज करने की कोशिश की जा रही है। सरकार का मकसद घरेलू और व्यावसायिक इस्तेमाल में LPG पर निर्भरता कम करना और पाइप्ड गैस का नेटवर्क बढ़ाना है। बताया गया है कि मिडिल ईस्ट संकट के बाद रोजाना 10,000 से ज्यादा PNG कनेक्शन या कन्वर्जन हो रहे हैं। अब इस संख्या को बढ़ाकर करीब 20,000 प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है।
80 नए क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
इस अभियान के तहत पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने 80 नए Geographical Areas यानी भौगोलिक क्षेत्रों की पहचान की है। इन इलाकों में पाइपलाइन गैस का नेटवर्क मजबूत करने और नए कनेक्शन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। सरकार की इस योजना (PNG Drive 3.0 Scheme) के तहत लोगों की सुविधा के लिए एक नया पोर्टल भी तैयार किया जा रहा है, जहां ग्राहक कनेक्शन के लिए आवेदन करने के साथ अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।
घरों तक लगातार पहुंचेगी गैस
PNG कनेक्शन का सबसे बड़ा (PNG Drive 3.0 Scheme) फायदा यह है कि ग्राहकों को बार-बार LPG सिलेंडर बुक कराने और उसके खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ता। पाइपलाइन के जरिए घर में लगातार गैस की सप्लाई मिलती रहती है। रसोई में सिलेंडर रखने के लिए अलग जगह की जरूरत भी नहीं रहती, क्योंकि पाइप और मीटर एक छोटे हिस्से में लगाए जाते हैं।
इस्तेमाल के हिसाब से आएगा बिल
PNG में ग्राहक जितनी गैस इस्तेमाल करता है, बिल भी उसी खपत के आधार पर आता है। इससे गैस की खपत को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि PNG का नेटवर्क बढ़ने से ज्यादा परिवारों को पाइपलाइन के जरिए गैस उपलब्ध होगी। PNG Drive 3.0 के जरिए अब कनेक्शन की रफ्तार बढ़ाकर रोजाना 20,000 नए कनेक्शन तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stree 3 Release Date: 'स्त्री 3' को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?
- Mallika Sherawat: पिंक ड्रेस पहनकर मल्लिका शेरावत ने लूटी महफिल, खूबसूरती देख फैंस के दिलों की बढ़ी धड़कनें
- Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य देश में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन बढ़ाना है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: PNG Drive 3.0 Scheme: The pace of PNG connections is set to accelerate! The government's new incentive scheme will add 20,000 households daily; find out how the general public will benefit.
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pm