Singrauli News: प्रिंसिपल ने सरस्वती पूजा करने से रोका, इस धर्म को अपनाने के लिए बनाया दबाव, कलेक्ट्रेट पहुंचकर छात्रों ने की कार्रवाई की मांग
प्रिंसिपल ने सरस्वती पूजा करने से रोका, इस धर्म को अपनाने के लिए बनाया दबाव, Singrauli News: Principal stopped from performing Saraswati puja

सिंगरौली। Singrauli News: जिले के करेला गांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों द्वारा अपने ही शिक्षक पर धार्मिक आस्था आहत करने का गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। दर्जनों छात्र और ग्रामीण शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर गौरव बैनल से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक दशरथ साकेत उन्हें हिंदू धर्म से जुड़े धार्मिक अभ्यासों से रोकते हैं और इसके लिए उन्हें परेशान भी किया जाता है। छात्रों ने दावा किया कि मां सरस्वती की पूजा, प्रभु राम का नाम लेने, धार्मिक गीतों व कार्यक्रमों में भाग लेने पर आपत्ति जताई जाती है और इस पर सजा दी जाती है। उनका कहना है कि शिक्षक उन्हें बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। कुछ छात्रों ने बताया कि उन्होंने परेशान किए जाने का वीडियो बनाना चाहा, लेकिन शिक्षक द्वारा कथित रूप से उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए और वीडियो डिलीट करवाया गया। छात्रों और ग्रामीणों ने इस मामले की तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षा विभाग करेगा एक सप्ताह में जांच
Singrauli News: इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी एस. बी. सिंह ने कहा कि शिकायत संज्ञान में आई है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर जांच टीम गठित की जाएगी और आरोपों की वस्तुनिष्ठ जांच कराई जाएगी। डीईओ ने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Singrauli News: Principal stopped from performing Saraswati puja
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm