Surajpur News: पिता ने मोबाइल के लिए नहीं दिए पैसे, तो बेटे ने पीट-पीट कर ले ली जान
Surajpur News: प्रेमनगर थाना इलाके के हरिहरपर रिझनाबहार का यह पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि रामभरोस नाम का युवक अपने पिता सोमारसाय पंडो से मोबाइल खरीदने के …

Surajpur News, image source: ibc24
- पिता को धक्का देकर डंडे की बेदम पिटाई
- कलयुगी पुत्र को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
सूरजपुर: Surajpur News, एक बेटे ने पिता से नाराज होकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जी हां, सूरजपुर में कलयुगी पुत्र ने मोबाइल के लिए रुपये नहीं देने से नाराज होकर अपने पिता की डंडे से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पिता को धक्का देकर डंडे की बेदम पिटाई
दरअसल, प्रेमनगर थाना इलाके के हरिहरपर रिझनाबहार का यह पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि रामभरोस नाम का युवक अपने पिता सोमारसाय पंडो से मोबाइल खरीदने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। इस पर उसके पिता ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज पुत्र ने पहले तो पिता को धक्का देकर गिरा दिया और फिर डंडे उसकी बेदम पिटाई कर दी। जिसके बाद कलयुगी पुत्र वहां से भागकर अपने रिश्ते के चाचा शिव भजन के घर पहुंचा। यहां उसने पिता को पीटने की घटना की जानकारी दी।
read more: रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, नौ लोगों की मौत और 124 घायल
जानकारी मिलने के बाद अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंचे शिवभजन ने देखा कि घटना में गंभीर रूप से घायल सोमारसाय की मौत हो गई है। उसने तत्काल प्रेमनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया । फिलहाल पुलिस ने इस कलयुगी पुत्र को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जशपुर में बेटी ने की थी पिता की हत्या
Surajpur News, इसके पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। पिता को नशे करने की आदत थी और अक्सर शराब पीता था और उसकी मां से लड़ाई करता था। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बताया था कि 21 अप्रैल को बागबहार पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में यह घटना हुई है। इस सिलसिले में पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया है।
read more: एलडीएफ सांसदों ने शाह से मुलाकात की, छत्तीसगढ़ में दो नन की गिरफ्तारी मामले में हस्तक्षेप की मांग की
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Son beat his father to death as he refused to give him money for a mobile phone
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm