BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

Gold Silver Price Today 01 October 2026: इन दिनों सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम (Gold Silver Price Today) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दो दिनों तक …

(Gold Silver Price Today 01 October 2026/Image Credit: AI-generated)

(Gold Silver Price Today 01 October 2026/Image Credit: AI-generated)

Chandrakant Dewangan
Published: 01 Oct 2026 | 10:25 amModified: 01 Oct 2026 | 10:25 am
HIGHLIGHTS
  1. सोने-चांदी के दाम में गिरावट
  2. रायपुर में सोना 330 रुपये सस्ता
  3. चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो घटी

रायपुर: Gold Silver Price Today 01 October 2026: इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो दिन की भारी गिरावट के बाद कल यानी बुधवार को गोल्ड में हल्की तेजी देखी गई थी। जबकि चांदी स्थिर थी। ऐसे में आज के दाम क्या हैं उस पर एक नजर डालना बेहद जरूरी है। बता दें कि आज यानी 1 अक्टूबर महीने के पहले दिन ही भारतीय बाजार में सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Price Drop) में गिरावट आई है।

दरअसल, 28 और 29 सितंबर इन दो दिनों में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने के दाम में 3,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत में 3,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि कल बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अगर आज की बात करें तो 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाले सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसी प्रकार आज चांदी के दाम में भी कमी दर्ज की गई है।

रायपुर में कितने रुपये सस्ता हुआ सोना-चांदी

रायपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 330 रुपये सस्ता होकर 1,49,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोने के रेट 300 रुपये घटकर 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 250 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,11,930 रुपये हो गया है। इसी प्रकार चांदी के भाव में भी आज जोरदार गिरावट देखने को मिली है। जहां 10 ग्राम चांदी की कीमत 50 रुपये सस्ता होकर 2,350 रुपये और एक किलोग्राम के दाम में 5,000 रुपये भारी गिरावट दर्ज की गई है।

इंदौर में कितने रुपये घटे सोने-चांदी के दाम

वहीं अगर इंदौर की बात करें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत (Silver Price Today) आज 50 रुपये घटकर 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और प्रति किलोग्राम 5,000 रुपये घटकर 2,35,000 रुपये बिक रहा है।

इंदौर से लेकर रायपुर तक में क्या है सोना चांदी का रेट

  • रायपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,240 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • इंदौर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,290 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 1,36,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,11,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • रायपुर में चांदी की कीमत आज 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • इंदौर में चांदी की कीमत आज 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
  • भोपाल में चांदी की कीमत आज 2,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gold Silver Price Today 1 October 2026: Gold and silver prices have plummeted across cities from Raipur to Indore! With gold nearing the ₹1.11 lakh mark, people received great news on the first day of the month, hailing it as the start of "good days."

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

01 Oct 2026 | 12:26 pm
जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार

01 Oct 2026 | 11:56 am
ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

ए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 11:55 am
मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

मनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

01 Oct 2026 | 11:45 am
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई

01 Oct 2026 | 11:39 am
खबर जीएसटी संग्रह

खबर जीएसटी संग्रह

01 Oct 2026 | 11:39 am
अनुप कुमार साहा एक जनवरी 2027 से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे

अनुप कुमार साहा एक जनवरी 2027 से कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे

01 Oct 2026 | 11:25 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am