ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की एंट्री! ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की एंट्री! ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई |

CM Mohan Yadav on ICC Champions Trophy 2025 | Source : BCCI&ANI
- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
- इस जीत के साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है।
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम इंडिया को बधाई दी है।
भोपाल। CM Mohan Yadav on ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है। इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम इंडिया को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को यूएई के दुबई में हुए आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी-2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर सभी को बधाई दी है। इस विजयश्री से भारत ने चैंपियन ट्राफी-2025 के फाइनल मैच में अपना स्थान बना लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज की जीत विजय पथ पर भारत के बढ़ते कदम हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हृदय से बधाई के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2025 में भारत की शानदार विजय पर समस्त देशवासियों की प्रसन्नता में शामिल होते हुए कहा कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सभी भारतीय खिलाड़ियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा और भारत ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले में पहुंचा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा जताई है कि भारतीय क्रिकेट टीम का ऐसा ही शानदार प्रदर्शन फाइनल में भी भारतीयों के चेहरों पर विजयी मुस्कान बिखेर देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को फाइनल मुकाबले में जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
विजय पथ पर अविराम बढ़ते कदम...@ICC #ChampionsTrophy2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई।
आपका ऐसा ही शानदार प्रदर्शन फाइनल में भी भारतीयों के चेहरों पर विजयी मुस्कान बिखेरे; ऐसी शुभकामनाएं हैं।@BCCI… pic.twitter.com/iearQEUNzs
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 4, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन सेमीफाइनल के बाद भारत ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अधिक जानकारी के लिए टूर्नामेंट की आधिकारिक तारीखों की पुष्टि करें।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Team India enters the final of Champions Trophy! Defeated Australia, CM Dr. Mohan Yadav congratulated
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 amचीन को हराकर भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में
02 Oct 2026 | 6:34 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm