Vidisha Road Accident News: सूखे तालाब में गिरी तेज रफ्तार SUV, मौके पर हुई तीन की मौत, सात की हालत गंभीर

Vidisha Road Accident News: विदिशा जिले में एक ‘एसयूवी’ वाहन के सूखे तालाब में गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

Vidisha Road Accident News: सूखे तालाब में गिरी तेज रफ्तार SUV, मौके पर हुई तीन की मौत, सात की हालत गंभीर

Vidisha Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo

Modified Date: February 13, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: February 13, 2026 4:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के विदिशा में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मौत।
  • हादसे में सात लोग गंभीर रूप से हुआ घायल।

Vidisha Road Accident News: विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक ‘एसयूवी’ वाहन के सूखे तालाब में गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। कोतवाली के थाना प्रभारी (एसएचओ) आनंद राज ने  बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई जब ये लोग ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी)’ से गैरतगंज से जाफरखेड़ी (Vidisha Road Accident News) गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

चार घायलों की हालत गंभीर

Vidisha Road Accident News:  SHO आनंद राज ने आगे बताया कि, हादसे की खबर मिलते ही पास की पुलिस चौकी से एक टीम दुर्घटनास्थल पहुंची और दुर्घटना के 15 मिनट के भीतर पीड़ितों को अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा बरगी गांव में हुआ है जो जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक घायल व्यक्ति को बेहतर (Vidisha Road Accident News)  इलाज के लिए भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा चार घायलों की हालत गंभीर है।

मृतकों की हुई पहचान

Vidisha Road Accident News:  अधिकारी ने बताया कि ‘एसयूवी’ चालक संभवत: सड़क के अंतिम छोर पर लगे साइनबोर्ड को नहीं देख (Vidisha Road Accident News)  पाया जिसके कारण तेज रफ्तार वाहन पत्थरों से भरे 30 फुट गहरे सूखे तालाब में जा गिरा। अधिकारी ने बताया कि राजेश लोधी (35), सोनू लोधी (30) और चंद्रशेखर (35) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सोनू लोधी वाहन चला रहे थे। जिलाधिकारी अंशुल गुप्ता ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों की हालत के बारे में जानकारी ली।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.