Vidisha Road Accident News: सूखे तालाब में गिरी तेज रफ्तार SUV, मौके पर हुई तीन की मौत, सात की हालत गंभीर
Vidisha Road Accident News: विदिशा जिले में एक ‘एसयूवी’ वाहन के सूखे तालाब में गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

UP Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo
- मध्य प्रदेश के विदिशा में हुआ भीषण सड़क हादसा।
- सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मौत।
- हादसे में सात लोग गंभीर रूप से हुआ घायल।
Vidisha Road Accident News: विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक ‘एसयूवी’ वाहन के सूखे तालाब में गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। कोतवाली के थाना प्रभारी (एसएचओ) आनंद राज ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई जब ये लोग ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी)’ से गैरतगंज से जाफरखेड़ी (Vidisha Road Accident News) गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
चार घायलों की हालत गंभीर
Vidisha Road Accident News: SHO आनंद राज ने आगे बताया कि, हादसे की खबर मिलते ही पास की पुलिस चौकी से एक टीम दुर्घटनास्थल पहुंची और दुर्घटना के 15 मिनट के भीतर पीड़ितों को अस्पताल ले गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा बरगी गांव में हुआ है जो जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक घायल व्यक्ति को बेहतर (Vidisha Road Accident News) इलाज के लिए भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा चार घायलों की हालत गंभीर है।
मृतकों की हुई पहचान
Vidisha Road Accident News: अधिकारी ने बताया कि ‘एसयूवी’ चालक संभवत: सड़क के अंतिम छोर पर लगे साइनबोर्ड को नहीं देख (Vidisha Road Accident News) पाया जिसके कारण तेज रफ्तार वाहन पत्थरों से भरे 30 फुट गहरे सूखे तालाब में जा गिरा। अधिकारी ने बताया कि राजेश लोधी (35), सोनू लोधी (30) और चंद्रशेखर (35) को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सोनू लोधी वाहन चला रहे थे। जिलाधिकारी अंशुल गुप्ता ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों की हालत के बारे में जानकारी ली।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Avanti Feeds Share Price: जिसने खरीदा वो हुए मालामाल! 10 दिन में 85% की तूफानी रफ्तार, झींगा बिजनेस वाली कंपनी ने रचा नया इतिहास!
- Pappu Yadav Gets Bail: पप्पू यादव को मिली कोर्ट से राहत, सभी मामलों में दी गई जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर
- Mallikarjun Kharge News: 'हैदराबाद वाली परेशानी को यूपी में मत घुसने देना', मल्लिकार्जुन खरगे की हुई कांग्रेस सांसद इमरान से मुलाकात, मसूद को दी ये सलाह, देखें वीडियो
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Vidisha Road Accident News
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm