Bhopal Septic Tank Murder: सेप्टिक टैंक के अंदर संदूक में मिली महिला की लाश, हाथ का टैटू… पति निकला कातिल? मर्डर मिस्ट्री के खुलासे से मचा हड़कंप
Bhopal Septic Tank Murder: सेप्टिक टैंक के अंदर संदूक में मिली महिला की लाश, हाथ का टैटू... पति निकला कातिल, मर्डर मिस्ट्री के खुलासे से मचा हड़कंप
Bhopal Septic Tank Murder/Image Source: IBC24
- भोपाल टैंक हत्याकांड का खुलासा
- कथित पति ने की सिया की हत्या
- पानी के टैंक से मिला था शव
भोपाल: Bhopal Septic Tank Murder: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशांतपुरा थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक से महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतका की पहचान सिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसकी हत्या उसके कथित पति समीर ने की थी।
टैंक में बक्से में मिला था शव (Bhopal Murder News)
Bhopal Septic Tank Murder: निशांतपुरा इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास स्थित सेप्टिक टैंक से पुलिस ने एक बक्से में बंद महिला का शव बरामद किया था। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पहचान की प्रक्रिया शुरू की। जांच के बाद मृतका की पहचान सिया के रूप में हुई जो मूल रूप से गुजरात की रहने वाली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिया और आरोपी समीर की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। आरोप है कि समीर ने खुद को हिंदू और अविवाहित बताकर सिया से दोस्ती की और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद सिया गुजरात से भोपाल आकर उसके साथ रहने लगी। सिया करीब तीन से चार महीने पहले ही आरोपी के घर आई थी। बताया जा रहा है कि सिया आरोपी की तीसरी पत्नी थी।
निशातपुरा में मिले शव की हुई शिनाख्त, गुजरात के ‘सिया’ के रूप में हुई महिला की पहचान, सैप्टिक टैंक के अंदर संदूक में मिली थी लाश#MadhyaPradesh #Bhopal #CrimeNews | Madhya Pradesh | Bhopal | CrimeNews https://t.co/VZw61oKVpk
— IBC24 News (@IBC24News) February 13, 2026
हत्या के बाद दूसरी शादी की तैयारी (Septic Tank Dead Body News)
Bhopal Septic Tank Murder: पुलिस सूत्रों के मुताबिक समीर ने सिया से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। हाल ही में सिया अपने पैसे वापस मांग रही थी जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी विवाद के चलते समीर ने उसकी हत्या कर दी। यह भी आरोप है कि कुछ समय पहले समीर ने जबरन गोली खिलाकर सिया का गर्भपात कराया था। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि सिया की हत्या करने के बाद आरोपी जबलपुर दूसरी शादी करने के इरादे से गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर ही रहता था। निशांतपुरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! होली से पहले करोड़ों रुपए सीधे खाते में हुए ट्रांसफर, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस
- दूसरे की बीवी के साथ पुलिसवाला, पति और भाई ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर जमकर हुआ बवाल, वायरल हुआ वीडियो
- 9 साल की बच्ची से दरिंदगी! पड़ोसी युवक ने की हैवानियत की सारी हदें पार, इस हाल में देख परिजनों के उड़ गए होश
- नाम बदलकर फैजान बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर दो साल बाद पोल खुला तो किया खौफनाक कांड, युवती ने रो-रोकर बताई पूरी आपबीती

Facebook






