मध्यप्रदेश के आगर मालवा में कार-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के आगर मालवा में कार-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के आगर मालवा में कार-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत
Modified Date: February 11, 2025 / 12:31 pm IST
Published Date: February 11, 2025 12:31 pm IST

आगर मालवा (मध्यप्रदेश), 11 फरवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में मंगलवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने बताया कि यह हादसा आगर-उज्जैन रोड पर सुबह करीब चार बजे हुआ। कार सवार लोग अपने परिवार के किसी सदस्य का इलाज कराने इंदौर जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि राजगढ़ जिले के निवासी अरविंद सिंह और मंजू सोनी की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य लोग जो घायल हुए हैं, उनका पहले आगर मालवा जिला अस्पताल में इलाज किया गया और फिर उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं. दिमो

प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में