मध्यप्रदेश के शाजापुर में तीन ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

मध्यप्रदेश के शाजापुर में तीन ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

मध्यप्रदेश के शाजापुर में तीन ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल
Modified Date: August 16, 2024 / 03:02 pm IST
Published Date: August 16, 2024 3:02 pm IST

शाजापुर (मध्यप्रदेश), 16 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के शाजापुर शहर में शुक्रवार को मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक जानवर से टकराने के बाद तीन ट्रक के आपस में टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब चार बजे मुंबई-आगरा राजमार्ग पर बाईपास के पास हुई, जब सब्जी से लदा एक मिनी ट्रक सड़क पर एक जानवर से टकरा गया और एक अन्य ट्रक उससे जा टकराया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) टीएस बघेल ने बताया कि मिनी ट्रक से टकराने के बाद भारी वाहन ने नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे मालवाहक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक जयपाल सिंह (45) और अनिल यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घायलों का शाजापुर और देवास के जिला अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सं दिमो मनीषा खारी

खारी


लेखक के बारे में