Ujjain Tribal Woman Gangrape News : चोरी की नीयत से आए और बन गए हैवान, बंदूक की नोक पर आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप; बेटे ने पुलिस के सामने खोली पूरी कहानी

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के अमला गांव में चोरी की नीयत से खेत में घुसे बदमाशों पर एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का दावा है कि महिला के 12 वर्षीय बेटे के सामने यह वारदात हुई, जबकि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Ujjain Tribal Woman Gangrape News : चोरी की नीयत से आए और बन गए हैवान, बंदूक की नोक पर आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप; बेटे ने पुलिस के सामने खोली पूरी कहानी

Ujjain Tribal Woman Gangrape News / IMAGE SOURCE : FILE

Modified Date: June 20, 2026 / 04:08 pm IST
Published Date: June 20, 2026 4:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चोरी की नीयत से खेत में घुसे बदमाशों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप।
  • पीड़ित परिवार ने सामूहिक दुष्कर्म का दावा किया, पुलिस जांच जारी।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय।

उज्जैन : Ujjain Tribal Woman Gangrape News :  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बड़नगर तहसील के ग्राम अमला में चोरी की नीयत से आए बदमाशों ने न सिर्फ एक चौकीदार परिवार के साथ मारपीट की, बल्कि एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। रूह कँपा देने वाली बात यह है कि इस कृत्य को महिला के 12 साल के मासूम बेटे के सामने अंजाम दिया गया। बड़नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पवन चक्की के वायर चुराने आए थे बदमाश

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 18 जून की रात करीब 12 बजे की है। ग्राम अमला के एक खेत में एक आदिवासी परिवार टापरी बनाकर रहता है और वहीं रखवाली करता है। देर रात करीब पांच बदमाश खेत में लगी पवन चक्की के कीमती वायर चोरी करने के इरादे से वहां घुसे थे। बदमाशों ने टापरी में सो रहे पति, पत्नी और उनके 12 साल के बच्चे को जगाया। इसके बाद आरोपियों ने पति को घसीटकर बाहर निकाला और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पति को बंधक बनाने के बाद कुछ बदमाश पवन चक्की के वायर चोरी करने में लग गए।

मासूम बेटे के सामने दरिंदगी, बंदूक की नोक पर दी धमकी

चोरी की वारदात के बीच ही बदमाशों की हैवानियत जाग उठी। बदमाशों में से आरोपी वापस टापरी के अंदर गए, जहाँ महिला अपने बच्चे के साथ खौफ में दुबकी हुई थी। बदमाश महिला और उसके बेटे को खींचकर पास की झाड़ियों में ले गए। इसके बाद बंदूक की नोक पर मासूम बच्चे को डराया गया और उसकी आँखों के सामने ही महिला के साथ दरिंदगी की गई।

पुलिस थ्योरी और पीड़िता के दावों में अंतर

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप इस पूरे मामले में पुलिस के आधिकारिक बयान और पीड़ित परिवार के दावों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। पुलिस का कहना है की एक अज्ञात बदमाश ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार का आरोप

वहीं दूसरी ओर, पीड़ित महिला और उसके 12 साल के बेटे ने सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। बेटे का बयान: “बदमाशों ने बंदूक की नोक पर पहले पापा को पीटा। फिर मुझे बंदूक दिखाकर डराया कि चिल्लाए तो जान से मार देंगे। इसके बाद मेरी आँखों के सामने ही दो से तीन लोगों ने बारी-बारी से मां के साथ गलत काम किया।”

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात के बाद पीड़ित परिवार जैसे-तैसे थाने पहुँचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। बड़नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। हालांकि, पीड़ित पक्ष द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस अब मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..